नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS Summit का आयोजन हुआ। इसके बीच उन भारतीय सेलिब्रिटीज की प्रॉपर्टी पर भी नजर डालना दिलचस्प है, जिन्होंने BRICS देशों में घर या रियल एस्टेट में निवेश किया है। बॉलीवुड के कई सितारों के पास भारत के अलावा दुबई और UAE जैसे देशों में आलीशान विला और लग्जरी अपार्टमेंट हैं। BRICS में अब कई उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं और UAE भी इसका हिस्सा है। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और आर. माधवन तक, जानते हैं किन सितारों की विदेशी प्रॉपर्टी है और उनकी खासियत क्या है।
