Get App

नन्हे राधा-कृष्ण बनकर मचाएंगे धूम, जन्माष्टमी पर बच्चों के लिए चुनें ये क्यूट आउटफिट्स!

जन्माष्टमी 2026 इस बार 4 सितंबर को मनाई जाएगी। इस खास मौके पर बच्चे भी कृष्ण और राधा का रूप सजाकर त्योहार की खुशी में शामिल होते हैं। बच्चों पर ट्रेडिशनल आउटफिट बहुत सुंदर लगते हैं। स्कूल, घर या किसी खास सेलिब्रेशन के लिए इन फेस्टिव लुक्स को आसानी से ट्राय किया जा सकता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 1:15 PM
नन्हे राधा-कृष्ण बनकर मचाएंगे धूम, जन्माष्टमी पर बच्चों के लिए चुनें ये क्यूट आउटफिट्स!

जन्माष्टमी का त्योहार बच्चों के लिए भी बेहद खास होता है। इस साल भारत में जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस मौके पर घरों और मंदिरों में खास पूजा होती है, जबकि भक्त व्रत रखते हैं और रात में कृष्ण जन्म के समय पूजा करते हैं। पंचांग के अनुसार, पूजा का समय 5 सितंबर की रात 12:10 बजे से 12:57 बजे तक बताया गया है।

जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों को छोटे कृष्ण और राधा के रूप में तैयार करने का चलन भी काफी पसंद किया जाता है। स्कूलों, सोसाइटी, घरों और कम्युनिटी सेलिब्रेशन में बच्चे ट्रेडिशनल कपड़ों में बेहद प्यारे लगते हैं। यदि आप भी इस जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को कुछ ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, तो राधा और कृष्ण से इंस्पायर्ड ये फेस्टिव आउटफिट आइडिया ट्राय कर सकते हैं।

 

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें