जन्माष्टमी का त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ और कान्हा के जन्मोत्सव का नहीं, बल्कि सजने-संवरने का भी खास मौका होता है। इस दिन आप राधा रानी से इंस्पायर्ड खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक के लिए बॉलीवुड डीवाज के एथनिक स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं। साड़ी से लेकर लहंगे और खूबसूरत ज्वेलरी तक, इन लुक्स को अपने अंदाज में अपनाकर जन्माष्टमी पर ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश भी दिख सकती हैं।
1. आलिया भट्ट
फ्लोरल लहंगा और खूबसूरत एथनिक अनारकली से आलिया भट्ट का लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा है। आप बहुत भारी कपड़ों की जगह हल्का, सोबर और यूथफुल ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न टच भी नजर आता है।
2. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का क्लासिक ट्रेडिशनल लुक हमेशा रॉयल नजर आता है। उनका यह अंदाज राधा रानी से इंस्पायर्ड जन्माष्टमी लुक के लिए बिल्कुल सही लग सकता है। भारी ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ गजरा इस पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना देता है।
3. शोभिता धुलिपाला
साड़ी या लहंगे की जगह कम्फर्टेबल आउटफिट के लिए शोभिता धुलिपाला का अनारकली लुक ट्राई कर सकती हैं। इस आउटफिट पर खूबसूरत कढ़ाई और गोटा वर्क किया गया है। इसके साथ चंदेरी दुपट्टा और चूड़ीदार पहना गया है, जो पूरे लुक को रॉयल और ट्रेडिशनल टच देता है।
4. कृति सैनन
जो लड़कियां जन्माष्टमी पर थोड़ा अलग और मॉडर्न दिखना चाहती हैं, वे कृति सैनन के मल्टीकलर साड़ी-लहंगा लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पिंक स्टोन ज्वेलरी और सीक्वेंस वर्क वाला यह आउटफिट काफी खूबसूरत लगता है। फुल स्लीव ब्लाउज और स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।
5. तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने डिजाइनर करण तोरानी के ‘लीला’ कलेक्शन में कई खूबसूरत एथनिक लुक्स कैरी किए थे। यह कलेक्शन भगवान कृष्ण और राधा की रासलीला से इंस्पायर्ड था। इसमें पर्पल और पेस्टल रंगों के कई खूबसूरत आउटफिट देखने को मिले।
6. जाह्नवी कपूर
जन्माष्टमी पर रॉयल लुक के लिए जाह्नवी कपूर का साउथ इंडियन लुक आपके लिए अच्छी इंस्पिरेशन हो सकता है। उन्होंने एक खास मौके पर पट्टू पावड़ाई साड़ी पहनी थी। जिससे पूरा लुक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल नजर आया।