Credit Cards

Karwa Chauth Latest Mehandi Designs: हाथों पर सजाएं मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, हर तरफ होगी बस आपकी चर्चा

Karwa Chauth Latest Mehandi Designs: करवा चौथ का पर्व सिर्फ धार्मिक रीति रिवाजों और उपवास का ही त्योहार नहीं है। ये दिन महिलाओं के बनाव-श्रृंगार के लिए भी खास होता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजाती हैं। तो चलिए जानते हैं इस साल कौन मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं।

अपडेटेड Oct 03, 2025 पर 17:42
Story continues below Advertisement
करवा चौथ का व्रत हिंदू महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए निराजल उपवास करती हैं। मान्यता है कि इस दिन पूरी आस्था के साथ विधि-विधान से व्रत करने से घर में सुख-शांति आती है और जीवनसाथी पर आने वाले संकट दूर होते हैं। (Photo Credit : Pinterest)

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये व्रत 10 अक्टूबर के दिन किया जाएगा। इस महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि कर के सरगी ग्रहण करेंगी और उसके बाद निराजल उपवास शुरू करेंगी। (Photo Credit : Pinterest)

इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होगी और 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। (Photo Credit : Pinterest)

हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त शाम 05.57 बजे से रात 07.11 बजे तक रहेगा। करवा चौथ का चांद रात 08.13 बजे नजर आएगा। हालांकि अलग-अलग जगहों पर करवा चौथ का चांद दिखने का समय भी अलग हो सकता है। (Photo Credit : Pinterest)

भारतीय महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत सिर्फ एक धार्मिक परंपरा ही नहीं है बल्कि भावनाओं और रिश्तों को मजबूत करने का तरीका है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और अपने रिश्ते में विश्वास और प्रेम बने रहने की प्रार्थना करती हैं। (Photo Credit : Pinterest)

करवा चौथ का व्रत सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है। ये व्रत महिलाओं के बनाव-श्रृंगार के लिए भी खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं। नई चूड़ियां, शादी का जोड़ा नहीं तो उसी तरह की ड्रेस और हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाती हैं। (Photo Credit : Pinterest)

इस साल करवा चौथ पर मंडला डिजाइन की मेहंदी, अरेबिक और रजवाड़ा मेहंदी डिजाइन के साथ ही करवा चौथ थीम के डिजाइन भी काफी चलन में हैं। (Photo Credit : Pinterest)

इस डिजाइन में करवा चौथ का चांद और छलनी मेहंदी से हाथों पर सजाई जाती है। ये डिजाइन कई स्टाइल और पैटर्न में देखने को मिल रहे हैं। ये उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे, जिनकी नई-नई शादी हुई है। (Photo Credit : Pinterest)

बहुत सी महिलाएं पारंपरिक भरे हाथ की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। उनके लिए भरे हाथ का लुक भी हो जाएगा और करवा चौथ की थीम भी हाथों पर सज जाएगी। (Photo Credit : Pinterest)

बेल वाले डिजाइन हमेशा से बहुत पसंद किए जाते रहे हैं। हाथ की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही इनसे हथेलियां भरी-भरी नजर आती हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से बेल को हल्का या गहरा बना सकते हैं। मोरक्कन डिजाइन जो जियोग्राफिक पैटर्न पर आधारित होते हैं एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देते हैं। (Photo Credit : Pinterest)

Story continues below Advertisement

जाली या नेट डिजाइन हाथों को भरा हुआ दिखाता है। जाल के पैटर्न में छोटे-छोटे फूल या डॉट्स बनाकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं। यह डिजाइन पूरी हथेली पर खूबसूरत लगता है। (Photo Credit : Pinterest)