सर्दियों में खाना जल्दी ठंडा होना एक आम और परेशान करने वाली समस्या बन जाता है। खासतौर पर तब, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ भोजन नहीं कर पाते या मेहमानों के आने की वजह से खाना पहले से तैयार करना पड़ता है। ठंडा खाना न केवल स्वाद में बदलाव लाता है, बल्कि इसके पोषण पर भी असर पड़ता है। कई बार यह खाने का आनंद ही कम कर देता है और सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में भोजन को लंबे समय तक गर्म रखना जरूरी हो जाता है, ताकि हर बार परोसा गया खाना ताजा और स्वादिष्ट लगे। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे उपकरणों या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जरूरत नहीं होती।
