Get App

क्या हर कोई पा सकता है कोरियन ग्लो? जानें एक्सपर्ट की राय

Korean glass skin: आजकल K-ड्रामा के चलते भारत में “कोरियन ग्लास स्किन” का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खासकर Gen Z इस चमकदार और बेदाग स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट अपना रही है। सोशल मीडिया ने इस क्रेज को और बढ़ा दिया है, जिससे हर कोई ऐसा ग्लो पाने की चाह रखने लगा है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 10:14 AM
क्या हर कोई पा सकता है कोरियन ग्लो? जानें एक्सपर्ट की राय
Korean glass skin: भारत का तेज धूप (UV) और बढ़ता प्रदूषण भी स्किन को प्रभावित करता है।

आजकल K-ड्रामा का असर सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ब्यूटी ट्रेंड्स पर भी साफ दिखाई दे रहा है। भारत में “कोरियन ग्लास स्किन” का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, जहां खासकर Gen Z इस परफेक्ट, चमकदार और बेदाग स्किन को पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर हर दूसरा वीडियो इसी ग्लोइंग लुक को हासिल करने के टिप्स से भरा हुआ है, जिससे युवाओं में इसे पाने की चाह और बढ़ती जा रही है। महंगे ट्रीटमेंट, लंबी स्किन केयर रूटीन और नए-नए प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।

हालांकि, इस ट्रेंड के पीछे भागते हुए कई लोग ये भूल जाते हैं कि हर स्किन अलग होती है और हर किसी के लिए एक जैसा रिजल्ट पाना संभव नहीं होता। यही वजह है कि अब इस ट्रेंड पर सवाल भी उठने लगे हैं।

क्या सच में मिल सकती है कोरियन ग्लास स्किन?

डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि भारतीयों के लिए बिल्कुल वैसी ग्लास स्किन पाना संभव नहीं है। चाहे आप कितनी भी महंगी क्रीम या ट्रीटमेंट क्यों न ले लें, रिजल्ट पूरी तरह वैसा नहीं मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें