दुल्हन के हाथों की मेहंदी का बदला अंदाज! कुंदन से सजाएं ये खास डिजाइन

कुंदन मेहंदी आजकल उन दुल्हनों के बीच पसंद की जा रही है, जो ट्रेडिशनल मेहंदी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। इसमें कुंदन, मोती और क्रिस्टल से हाथों को इस तरह सजाया जाता है कि पूरा डिजाइन मेहंदी के साथ-साथ ज्वेलरी जैसा भी नजर आता है। यह लुक जल्दी तैयार हो जाता है और शादी की फोटो में भी हाथों को बेहद खूबसूरत और चमकदार दिखाता है।

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 09:24
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शादी के दिन दुल्हनें आजकल कुंदन मेहंदी ब्राइडल फैशन में पसंद का रही है। इसमें मेहंदी की जगह कुंदन, मोती और क्रिस्टल से हाथों को सजाया जाता है, जिससे हाथ दूर से मेहंदी जैसे और पास से खूबसूरत ज्वेलरी जैसे नजर आते हैं। आप भी अपनी शादी में कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो ये कुंदन मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
शादी के दिन दुल्हनें आजकल कुंदन मेहंदी ब्राइडल फैशन में पसंद का रही है। इसमें मेहंदी की जगह कुंदन, मोती और क्रिस्टल से हाथों को सजाया जाता है, जिससे हाथ दूर से मेहंदी जैसे और पास से खूबसूरत ज्वेलरी जैसे नजर आते हैं। आप भी अपनी शादी में कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो ये कुंदन मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

1. बारीक कुंदन जाल
हाथ के पिछले हिस्से पर छोटे-छोटे कुंदन और क्रिस्टल को जाल की तरह सजाया जाता है। यह ट्रेडिशनल जालीदार मेहंदी जैसा लुक देता है, लेकिन इसमें हाथों पर खूबसूरत चमक नजर आती है।

2. मिनिमल फ्लोरल डिजाइन
यदि आपको बहुत ज्यादा भरा हुआ डिजाइन पसंद नहीं है, तो छोटे मोती और कुंदन से बने फूल चुन सकती हैं। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट और ब्राइडल लगता है।


3. कुंदन मंडला डिजाइन
हथेली के बीच में गोल मंडला बनाकर उसके चारों तरफ कुंदन और क्रिस्टल लगाए जाते हैं। यह डिजाइन उन दुल्हनों को पसंद आ सकता है, जिन्हें थोड़ा हैवी और अट्रेक्टिव हैंड लुक चाहिए।

4. पेजली और मोर पैटर्न
ट्रेडिशनल मेहंदी में दिखने वाले पेज़ली और मोर के डिजाइन को कुंदन और क्रिस्टल से नया अंदाज दिया जा सकता है। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है।

5. ब्रेसलेट या कफ स्टाइल
कलाई के चारों ओर कुंदन और मोतियों की पट्टी बनाकर इसे ब्रेसलेट जैसा लुक दिया जाता है। मेहंदी को हाथों की ज्वेलरी जैसा दिखाने के लिए यह डिजाइन बहुत अच्छा ऑप्शन है।

6. अंगूठी-चेन वाला डिजाइन
इसमें उंगलियों पर कुंदन की छोटी अंगूठियां बनाई जाती हैं और उनसे पतली चेन जैसी डिजाइन कलाई तक जोड़ी जाती है। यह हाथफूल जैसा लुक देता है और शादी की ज्वेलरी के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

7. पर्ल और क्रिस्टल डिजाइन
मोती और चमकदार क्रिस्टल को साथ लगाकर बनाया गया यह डिजाइन बहुत सॉफ्ट और ग्लैमरस नजर आता है। पेस्टल, आइवरी या हल्के रंग के लहंगे के साथ यह खूबसूरत लगेगा।