Get App

Lemon Juice Storage Tips: बस ये एक तरीका अपनाएं, 4 महीने तक ताजा रहेगा नींबू का रस

Lemon Juice Storage Tips: गर्मियों में बढ़ती नींबू की कीमतों से बचने के लिए जानें घर पर नींबू का रस सुरक्षित रखने का तरीका। जानें एक्सपर्ट के बताए 3 आसान तरीके। इससे रस 3–4 महीने तक ताजा रहेगा

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 8:26 AM
Lemon Juice Storage Tips: बस ये एक तरीका अपनाएं, 4 महीने तक ताजा रहेगा नींबू का रस
Lemon Juice Storage Tips: रस निकालने के बाद इसमें थोड़ी शक्कर मिलाकर अच्छे से घोल लें।

जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, बाजार में नींबू की कीमतें आसमान छूने लगती हैं। हर घर में ठंडा-ठंडा नींबू पानी पीने की चाहत बढ़ जाती है, लेकिन महंगे दाम और नींबू का जल्दी खराब होना अक्सर परेशानी बन जाता है। ऐसे में थोड़ी तैयारी और सही तरीका अपनाकर आप पूरे सीजन ताजा नींबू का रस आसानी से स्टोर कर सकते हैं। बुरहानपुर की एक्सपर्ट फुलाबाई बताती हैं कि नींबू का रस स्टोर करना मुश्किल नहीं है, बस साफ-सफाई और सही स्टोरेज प्रक्रिया का ध्यान रखना जरूरी है।

चाहे आप इसे धूप में रखें, शक्कर मिलाकर टिकाऊ बनाएं या स्टोर करते समय नमी और गंदगी से बचाएं, इन छोटे-छोटे कदमों से रस लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इस तरह आप गर्मी में रोजाना ताजगी से भरा नींबू पानी बिना किसी झंझट के पी सकते हैं।

  • धूप में रखें रस
  • सबसे पहले ध्यान दें कि नींबू बिना दाग वाला हो। इन्हें काटकर सांचे की मदद से प्लास्टिक के बर्तन में रस निकाल लें। अब इसे छानकर साफ कांच की बरनी में भर दें। इस बरनी को रोजाना 5–6 घंटे धूप में रखें। लगातार 15 दिन ऐसा करने पर ये रस 3–4 महीने तक खराब नहीं होता।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें