आजकल किचन में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी काफी जरूरी हो गया है। ऐसे में हर्ब इन्फ्यूज्ड ऑयल्स एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं।
ये तेल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इनमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए आपको कुछ ऐसे हर्ब ऑयल्स के बारे में बताते हैं जो घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ।
रोजमेरी इन्फ्यूज्ड ऑयल
रोजमेरी एक तेज खुशबूदार जड़ी-बूटी है जो दिमागी थकान, सिरदर्द और सूजन में राहत देती है। तेल में इसे धीमी आंच पर गर्म कर कुछ घंटों तक रखा जाता है जिससे इसके सारे औषधीय गुण तेल में आ जाते हैं। यह ऑयल ग्रिल्ड सब्जियों, ब्रेड, पास्ता, या आलू जैसे व्यंजनों पर डाला जाता है।
गार्लिक इन्फ्यूज्ड ऑयल
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और दिल को स्वस्थ रखने वाले गुण होते हैं। इसे स्लाइस या कुचलकर तेल में गर्म किया जाता है, जिससे उसकी तीव्रता तेल में मिल जाती है। यह ऑयल सूप, ग्रेवी, डिप्स या पिज्जा बेस में इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेसिल इन्फ्यूज्ड ऑयल
बेसिल पाचन सुधारती है और सूजन कम करती है। इसमें हल्की मिठास और ताजगी होती है, जो खाने में खास स्वाद लाती है। बेसिल ऑयल खासकर इटालियन डिशेज के लिए बहुत अच्छा है।
थाइम इन्फ्यूज्ड ऑयल
थाइम एक शक्तिशाली हर्ब है जिसमें इम्यून बूस्टिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इस ऑयल का उपयोग ग्रिल्ड चिकन, सूप, या भुनी हुई सब्जियों में किया जाता है। यह स्वाद को गहराई निखारता है।
ओरेगानो इन्फ्यूज्ड ऑयल
ओरेगानो में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और यह पाचन में सहायक होता है। इसे सूखा या ताजा इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल पिज्जा, पास्ता, गार्लिक ब्रेड पर बहुत शानदार लगता है।
चिली-गार्लिक इन्फ्यूज्ड ऑयल
तीखा पसंद करने वालों के लिए यह तेल बेस्ट है। इसमें सूखी लाल मिर्च और लहसुन को मिलाकर तेज और गर्म स्वाद तैयार होता है। नूडल्स, फ्राइड राइस, डम्प्लिंग्स और चाइनीज डिशेज में परफेक्ट है।
हर्ब ऑयल को सुरक्षित कैसे बनाएं
बिना सुरक्षा के हर्ब्स को तेल में डालना बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है। हर्ब्स को सिरके या नींबू के रस में भिगोकर पहले एसीडीफाई करना चाहिए, फिर तेल में मिलाएं।
इन ऑयल्स में ताजगी बनाए रखने के लिए तेल को फ्रिज में रखें। बिना प्रिजर्वेटिव के ऑयल को 3-5 दिन के भीतर ही उपयोग कर लें। अच्छी बोतल में एयरटाइट स्टोरेज रखें ताकि फ्लेवर बरकरार रहे।
Story continues below Advertisement