गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में तरह-तरह के फलों की बहार आ जाती है, लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा इंतजार जिस फल का किया जाता है, वो है आम। इसे फलों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को अपनी ओर खींच लेता है। आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि गर्मियों की पहचान भी माना जाता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्वादिष्ट चटनी, शेक, जूस, आचार और कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं।
