मार्च का महीना मौसम में बदलाव का संकेत देता है, जहां सर्दी धीरे-धीरे विदा लेती है और गर्मी दस्तक देने लगती है। इस दौरान दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहती है। कई बार इस समय अचानक बारिश भी हो जाती है, जो शरीर को पूरी तरह कन्फ्यूज कर देती है। इसी असंतुलन के कारण सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं।
