Get App

क्या आप भी रोज चादर बदलते हैं लेकिन गद्दा गंदा छोड़ देते हैं? ये तरीका आजमाएं!

Mattress cleaning trick: हम रोजाना बिस्तर की चादर बदलते हैं, लेकिन गद्दे की सफाई पर कम ध्यान देते हैं। पसीना, धूल और खाने-पीने की चीजें गद्दे में जम जाती हैं। गंदा गद्दा बदबू और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए समय-समय पर गद्दे की सफाई बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 3:47 PM
क्या आप भी रोज चादर बदलते हैं लेकिन गद्दा गंदा छोड़ देते हैं? ये तरीका आजमाएं!
Mattress cleaning trick: गद्दे को साफ रखने का दूसरा आसान तरीका है वैक्यूम क्लीनिंग।

हम अक्सर अपने बिस्तर की चादर रोजाना बदलते हैं, ताकि बिस्तर साफ और ताजा बना रहे। लेकिन गद्दे की सफाई पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता। समय के साथ गद्दे पर पसीना, धूल, बाल, खाना-पीना गिरने की वजह से जमी गंदगी और बेक्टीरिया जमा हो जाते हैं। ये न केवल गद्दे से बदबू आने का कारण बनते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकते हैं। गंदा गद्दा एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम, अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा घर में रहने वाले माइट्स और बैक्टीरिया भी गद्दे में पनपते हैं, जो परिवार के हर सदस्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

इसलिए गद्दे को समय-समय पर साफ करना बेहद ज़रूरी है। चाहे वो वैक्यूम क्लीनर से सफाई हो या घर पर आसान घरेलू तरीके से दाग हटाना, नियमित सफाई गद्दे की उम्र बढ़ाने और स्वास्थ्य सुरक्षित रखने में मदद करती है।

बिना धोए गद्दा साफ करने का आसान तरीका

गद्दे को धोने या ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं। होटल्स में अपनाई जाने वाली ट्रिक को घर पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कुछ साधारण घरेलू चीजें जैसे पानी, लिक्विड सोप, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और फैब्रिक सॉफ्टनर।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें