मेहंदी में दिखेगा कान्हा का जादू! जन्माष्टमी के लिए सेव कर लें ये 7 डिजाइन

जन्माष्टमी पर मेहंदी में इस बार राधा-कृष्ण और कान्हा से जुड़े डिजाइन ट्राई करके हाथों को खास लुक दिया जा सकता है। नटखट कान्हा, माखन की मटकी, बांसुरी, मोर पंख और नन्हे चरण जैसे डिजाइन त्योहार के लिए बेहद प्यारे लगते हैं। इन खूबसूरत कान्हा थीम वाली मेहंदी से जन्माष्टमी का लुक और भी यूनिक और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 11:17
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आप जन्माष्टमी पर हाथों में मेहंदी लगाने के लिए इस बार कुछ अलग और यूनिक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। राधा-कृष्ण थीम वाली डिजाइन त्योहार के रंग को और हाथों को और खूबसूरत बना देगी। इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सिंपल से लेकर थोड़ा हैवी मेहंदी डिजाइन भी चुन सकती हैं। इस जन्माष्टमी पर कान्हा थीम वाली ये मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ लुक को भी खास बना देंगी।
आप जन्माष्टमी पर हाथों में मेहंदी लगाने के लिए इस बार कुछ अलग और यूनिक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। राधा-कृष्ण थीम वाली डिजाइन त्योहार के रंग को और हाथों को और खूबसूरत बना देगी। इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सिंपल से लेकर थोड़ा हैवी मेहंदी डिजाइन भी चुन सकती हैं। इस जन्माष्टमी पर कान्हा थीम वाली ये मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ लुक को भी खास बना देंगी।

1. नटखट नंदलाल मेहंदी डिजाइन
हथेली के बीच में बेबी कृष्णा की छोटी सी तस्वीर बनवा सकती हैं। इसके चारों तरफ फूल, पत्तियां और छोटी-छोटी बिंदियां बनाकर डिजाइन को सुंदर बनाया जा सकता है। कान्हा के मुकुट में मोर पंख बनाने से यह और भी प्यारा लगेगा।

2. माखन चोर कान्हा डिजाइन
माखन चुराते कान्हा वाला डिजाइन जन्माष्टमी के लिए एकदम खास रहेगा। हथेली पर छोटी सी मटकी और उसके पास बेबी कृष्णा का डिजाइन बनवा सकती हैं। मटकी के आसपास फूल और पत्तियों की बेल लगाने से हाथों पर अच्छा लुक आएगा।


3. मुरली मनोहर मेहंदी डिजाइन
कृष्ण जी की पहचान बांसुरी से भी जुड़ी है, इसलिए बांसुरी वाला डिजाइन भी बहुत सुंदर लगेगा। हाथ के बीच में कान्हा की छोटी फोटो बनाकर उनके हाथ में बांसुरी दिखाई जा सकती है। इसके आसपास छोटे फूल, पत्तियां और बिंदियां बनाएं।

4. श्याम-राधा प्रेम का डिजाइन
जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की जोड़ी वाला मेहंदी डिजाइन भी बनवा सकती हैं। हथेली पर दोनों के चेहरे या सिर्फ उनकी छोटी सी झलक बनाई जा सकती है। आसपास फूलों और बेल का डिजाइन लगाएं।

5. झूले पर बैठे राधा-कृष्ण मेहंदी डिजाइन
झूले पर बैठे राधा-कृष्ण का डिजाइन हाथों पर बहुत प्यारा लगेगा। हथेली के बीच में छोटा सा झूला बनाकर उस पर राधा और कृष्ण को दिखाया जा सकता है। झूले के आसपास फूल और पत्तियां बनाकर डिजाइन को पूरा करें।


6. मोर मुकुट वाला श्याम मेहंदी डिजाइन
यदि आप पूरी हथेली पर बड़ा डिजाइन नहीं चाहती हैं, तो कान्हा के चेहरे के साथ मोर पंख वाला डिजाइन चुन सकती हैं। हाथ के बीच में छोटा सा कृष्ण चेहरा और ऊपर मोर पंख बनाएं। इसके आसपास छोटी बेल और फूल लगाए जा सकते हैं।

7. लड्डू गोपाल के नन्हे चरण डिजाइन
बेबी कृष्णा के छोटे-छोटे पैरों वाला मेहंदी डिजाइन भी जन्माष्टमी के लिए बहुत प्यारा लगेगा। हथेली या कलाई के पास कान्हा के पैरों की छोटी सी आकृति बनवा सकती हैं। इसके साथ बांसुरी, मोर पंख या छोटी मटकी का डिजाइन भी जोड़ा जा सकता है।