गणेशोत्सव के दौरान मोदक का भोग लगाने की खास परंपरा है। इस बार आप सिर्फ एक-दो तरह के मोदक बनाने के बजाय हर दिन अलग स्वाद के मोदक ट्राई कर सकते हैं। इससे प्रसाद में भी स्वाद और वैरायटी दोनों बनी रहेगी।
1. चॉकलेट मोदक
घर में बच्चों को मोदक पसंद नहीं आते, तो उनके लिए चॉकलेट मोदक बना सकते हैं। इसमें चॉकलेट का स्वाद होने की वजह से बच्चे इसे खुशी-खुशी खा सकते हैं। इसे खोया, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों से आसानी से तैयार किया जा सकता है।
2. सूखे मेवे के मोदक
काजू, बादाम, पिस्ता और दूसरे सूखे मेवों से बने मोदक स्वादिष्ट होने के साथ देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। इन्हें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स से तैयार कर सकते हैं। बप्पा को भोग लगाने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
3. केसरी मोदक
केसरी मोदक में केसर की खुशबू और हल्का पीला रंग इसे खास बनाता है। इसे खोया, दूध, चीनी और थोड़े से केसर से बनाया जा सकता है। त्योहार के मौके पर यह मोदक पूजा की थाली की शोभा बढ़ाता है।
4. मलाई मोदक
मलाई मोदक का स्वाद काफी नरम और क्रीमी होता है। इसे दूध, मावा और चीनी की मदद से तैयार किया जा सकता है। ऊपर से थोड़े पिस्ते या बादाम डालने से इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।
5. चना दाल मोदक
चना दाल से बने मोदक ट्रेडिशनल टेटस से थोड़ा अलग होते हैं। इसके लिए चना दाल को पकाकर या भूनकर उसमें गुड़, नारियल और इलायची मिलाई जा सकती है। इस मिक्सचर को मोदक का शेप देकर आसानी से तैयार किया जा सकता है।
6. पनीर मोदक
कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर से मोदक बना सकते हैं। पनीर को मसलकर इसमें चीनी और इलायची मिलाएं और इसे मोदक के सांचे में भरकर शेप दें। यह मोदक नरम और स्वाद में हल्का मीठा होता है।
7. केसरिया मोदक
केसरिया मोदक देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और इनमें केसर की हल्की खुशबू भी आती है। मावा या दूध से तैयार मिक्सचर में थोड़ा केसर मिलाकर इन्हें मोदक का शेप दिया जा सकता है। गणपति उत्सव के दौरान भोग के लिए यह एक स्वादिष्ट ऑप्शन है।