Get App

पीला पड़ गया है मनी प्लांट? घर की इस फ्री चीज से फिर होगा हरा-भरा

अगर आपका मनी प्लांट पीला पड़ने लगा है या उसकी ग्रोथ रुक गई है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। गार्डनिंग एक्सपर्ट ने एक आसान घरेलू उपाय बताया है, जिससे पौधा फिर से हरा-भरा और चमकदार बन सकता है। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें घर में ही आसानी से मिल जाती हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 24, 2026 पर 1:07 PM
पीला पड़ गया है मनी प्लांट? घर की इस फ्री चीज से फिर होगा हरा-भरा
मनी प्लांट पर ये स्प्रे हमेशा सुबह के समय करना चाहिए।

घर में रखा हरा-भरा मनी प्लांट सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होता, बल्कि लोग इसे पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली से भी जोड़कर देखते हैं। लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने की वजह से इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और बेलों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में लोग महंगे फर्टिलाइजर और कई तरह के उपाय अपनाते हैं, फिर भी पौधे में पहले जैसी चमक नहीं लौटती। अगर आपका मनी प्लांट भी मुरझाया और कमजोर नजर आने लगा है, तो अब ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

गार्डनिंग एक्सपर्ट ने एक ऐसा आसान घरेलू तरीका बताया है, जिसमें घर में मुफ्त में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करके पौधे को फिर से घना, चमकदार और तेजी से बढ़ने वाला बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि यह उपाय पूरी तरह नेचुरल है और पौधे को बिना किसी नुकसान के नई जान देने में मदद करता है।

घर में मिलने वाली ‘फ्री की चीज’ करेगी कमाल

इस खास उपाय की सबसे जरूरी चीज है एलोवेरा। लगभग हर घर में मिलने वाला एलोवेरा पौधों के लिए नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और नई पत्तियों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। इसके लिए एलोवेरा का ताजा जेल निकालना होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें