Get App

डेंगू-मलेरिया और वायरल सबसे लक्षण एक जैसे, फिर कैसे करें पहचान? जानें इसके बारे में

मानसून में नमी और तापमान के उतार-चढ़ाव से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। इनके लक्षण अक्सर एक जैसे होने से पहचान में गलती हो जाती है। आइए जानते हैं कैसे पहचाने इन बिमारियों को

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 31, 2025 पर 5:21 PM
डेंगू-मलेरिया और वायरल सबसे लक्षण एक जैसे, फिर कैसे करें पहचान? जानें इसके बारे में
इन सभी बिमारियों के लक्षण जैसे बुखार और शरीर में दर्द काफी हद तक मिलते-जुलते हैं (Photo: Canva)

मानसून के मौसम में हर जगह काफी हरियाली होती है। बारिश के मौसम में गर्मी से भी राहत मिलती है। इस मौसम में कई बिमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है। मानसून के दौरान नमी और बदलते टेम्परेचर की वजह से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। मच्छरों के काटने से कई बीमारियां भी होने का खतरा रहता है। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा हो जाता है। इन सभी बिमारियों के लक्षण जैसे बुखार और शरीर में दर्द काफी हद तक मिलते-जुलते हैं, इसलिए लोग अक्सर इन्हें पहचानने में गलती कर देते हैं।

अगर समय रहते इन बिमारियों की पहचान नहीं की जाए तो ये हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। इसी वजह से समय रहते इसकी पहचान करनी बहुत जरूरी है।

वायरल बुखार

मौसमी वायरल बुखार ज्यादातर गंदे पानी, गंदे सरफेस या इन्फेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। इसके आम लक्षण हल्का से मध्यम बुखार (100-102 डिग्री फारेनहाइट), गले में खराश, खांसी, नाक बहना, शरीर में दर्द और हल्की थकान होते हैं। यह बीमारी आमतौर पर 3 से 5 दिनों में बिना किसी खास इलाज के ठीक हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें