बरसात में सांपों से सतर्क रहना बेहद जरूरी
बारिश का मौसम जितना सुकून भरा लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। खासतौर पर तब जब हम अपने घर की सुरक्षा को लेकर लापरवाह हो जाएं। इस मौसम में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं आम हो जाती हैं, और ये मजाक नहीं बल्कि चेतावनी है। Photo credit: Canva
बारिश क्यों बनती है खतरे की वजह?
सांप ठंडी, गीली और अंधेरी जगहों में रहना पसंद करते हैं। बारिश के दौरान ऐसे हालात आसानी से बन जाते हैं, जिससे सांप छिपने के लिए घर के अंदर दाखिल हो जाते हैं। अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो ये बड़ी परेशानी बन सकती है। Photo credit: Canva
पलंग और फर्नीचर के नीचे ना करें नजरअंदाजी
घर के पलंग, सोफा या अलमारी के नीचे आमतौर पर अंधेरा और गंदगी रहती है। यही जगहें सांपों को आरामदायक लगती हैं। हर रोज सफाई करना और इन जगहों को चेक करते रहना बहुत ज़रूरी है। Photo credit: Canva
स्टोर रूम और कबाड़ की सफाई जरूरी
पुराने अखबार, गत्ते, बोरे या कबाड़ के ढेर में सांप आसानी से छिप सकते हैं। खासकर स्टोर रूम जैसी जगहों की नियमित सफाई करें और वहां पर्याप्त रोशनी रखें ताकि कोई जीव आसानी से न छिप सके। Photo credit: Canva
रसोई और बाथरूम के पीछे भी खतरा
रसोई के पीछे और वॉश एरिया में नमी और पानी इकट्ठा होता है। यह जगहें भी सांपों के लिए उपयुक्त हो सकती हैं, खासकर अगर वहां कोई दरार या टूटी हुई पाइप हो। Photo credit: Canva
बाल्टी और टब को उल्टा न छोड़ें
कई बार बाल्टी या टब को उल्टा करके छोड़ दिया जाता है। यह गलती न करें, क्योंकि इनके अंदर की ठंडी और अंधेरी जगह सांपों को आकर्षित करती है। इन्हें हमेशा सीधा और खुला रखें। Photo credit: Canva
दरवाजों-खिड़कियों के गैप करें बंद
अगर दरवाजों और खिड़कियों के नीचे थोड़ी सी भी जगह खुली है, तो सांप उसी से अंदर आ सकते हैं। इन गैप्स को रबड़ स्टॉपर या झिल्ली से बंद करना बहुत जरूरी है। Photo credit: Canva
छत और गार्डन में रखें खास ध्यान
अगर आपके पास गार्डन है या छत पर गमले रखे गए हैं, तो वहां नियमित सफाई करते रहें। झाड़ियों, सूखी पत्तियों और गंदगी को हटाना जरूरी है क्योंकि यही सांपों की छिपने की जगह बनती है। Photo credit: Canva
बच्चों को करें सतर्क
बच्चों को बताएं कि किसी भी अंधेरी जगह में हाथ न डालें और कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो बड़ों को बुलाएं। उन्हें ये भी समझाएं कि सांप दिखे तो डरें नहीं, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाएं। Photo credit: Canva
सांप से डरे नहीं, मगर लापरवाह भी न रहें
सांप इंसानों से खुद डरते हैं, लेकिन अगर वो घर में घुस आएं तो गंभीर खतरा बन सकते हैं। ऐसे में खुद से हटाने की बजाय विशेषज्ञ या वन विभाग की मदद लें। छोटी सी सावधानी आपके परिवार को बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। Photo credit: Canva
Story continues below Advertisement