मानसून का मौसम अपने साथ हरियाली और ठंडक लाता है, लेकिन इस मौसम में त्वचा के लिए कई चुनौतियाँ भी होती हैं। बारिश की नमी और वातावरण की उमस त्वचा पर असर डालती है, जिससे पिंपल्स, फंगल इंफेक्शन, दाद और लाल चकत्ते जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अक्सर लोग इन समस्याओं को हल्के में लेते हैं, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो त्वचा में जलन, खुजली और संक्रमण जैसी परेशानियां गंभीर रूप ले सकती हैं। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपायों की अहमियत बढ़ जाती है।
