Get App

बारिश में कपड़ों को सीलन और बदबू से बचाना है आसान, बस अपनाएं ये स्मार्ट घरेलू नुस्खे

मानसून में बढ़ी नमी का असर घर की अलमारी पर भी देखने को मिलता है। कई बार कपड़ों से बदबू आने लगती है और अलमारी का माहौल भी ताजगी खो देता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 3:43 PM
बारिश में कपड़ों को सीलन और बदबू से बचाना है आसान, बस अपनाएं ये स्मार्ट घरेलू नुस्खे
कभी भी गीले या पसीने वाले कपड़ों को सीधे अलमारी में न रखें।

बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत लेकर आता हो, लेकिन इसके साथ घरों में नमी से जुड़ीकई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा असर उन जगहों पर देखने को मिलता है जहां हवा का आवागमन कम होता है, जैसे अलमारी और स्टोरेज स्पेस। बढ़ी हुई नमी के कारण कपड़ों और अन्य सामान में अजीब सी गंध आने लगती है, जिससे पूरा माहौल प्रभावित हो सकता है। कई बार लोग इस समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय के साथ यह परेशानी बढ़ सकती है। खासकर मानसून के दौरान अलमारी की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और घरेलू तरीकों की मदद से नमी और बदबू की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे उपाय न सिर्फ अलमारी को फ्रेश रखने में मदद करते हैं, बल्कि कपड़ों की गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहायक साबित हो सकते हैं।

बेकिंग सोडा

बकिंग सोडा सिर्फ किचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अलमारी की नमी और बदबू को कम करने में भी मददगार सात हो सकता है। एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर अलमारी के कोने में रख दें। यह अतिरिक्त नमी और दुर्गंध को सोखने का काम करता है। बेहतर परिणाम के लिए इसे हर दो से तीन हफ्ते में बदलते रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें