Get App

बड़ी बीमारी बेहद आसान टेस्ट, कैंसर डिटेक्शन अब हुआ होम-बेस्ड! स्क्रीनिंग का सबसे आसान और नया तरीका

ब्लैडर कैंसर की स्क्रीनिंग को आसान बनाने की दिशा में ब्रिटेन में एक नई पहल सामने आई है। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) घर पर किए जा सकने वाले यूरिन टेस्ट का टेस्टिंग कर रही है, जो शुरुआती नतीजों में 90 प्रतिशत से ज्यादा मामलों की पहचान करने में सक्षम पाया गया है। यदि बड़े लेवल पर इसका ट्रायल सफल रहता है, तो फ्यूचर में कई मरीजों को ब्लैडर की टेस्टिंग के लिए की जाने वाली इनवेसिव प्रोसीजर से राहत मिल सकती है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 9:56 AM
बड़ी बीमारी बेहद आसान टेस्ट, कैंसर डिटेक्शन अब हुआ होम-बेस्ड! स्क्रीनिंग का सबसे आसान और नया तरीका

अब आपको घर बैठे सिर्फ यूरिन सैंपल देकर किसी गंभीर बीमारी के टेस्ट का पता चलने वाला है, ब्लैडर कैंसर की स्क्रीनिंग को लेकर ब्रिटेन में इसी तरह की एक नई उम्मीद सामने आई है। इस बीमारी की आशंका होने पर पेशेंट को हॉस्पिटल जाकर कई तरह के टेस्ट करने पड़ सकते है। इसी परेशानी को कम करने के लिए अब ऐसी टेस्टिंग पर काम किया जा रहा है, जिसे पेशेंट घर से ही कर सके। इस नई टेक्निक ने डॉक्टरों और रिसर्चर्स का ध्यान इसलिए खींचा है, क्योंकि यदि यह आगे भी सफल रहती है तो कैंसर के टेस्ट का तरीका पहले से काफी आसान हो सकता है।

हॉस्पिटल की लाइन की टेंशन खत्म

ब्रिटेन में हर साल बड़ी संख्या में सिस्टोस्कोपी की जाती हैं और कई जगह पेशेंट को टेस्टिंग के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। नया यूरिन टेस्ट सिस्टोस्कोपी की जगह नहीं लेगा, लेकिन इससे डॉक्टरों को यह समझने में मदद मिल सकती है कि किन मरीजों में ब्लैडर कैंसर का खतरा ज्यादा है। ऐसे मरीजों को टेस्टिंग के लिए पहले बुलाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें