Get App

सोने से दमकते बप्पा का भव्य दरबार, करोड़ों के इंश्योरेंस वाले मुंबई के ये गणपति है बेहद खास!

गणेशोत्सव की रौनक शुरू होते ही मुंबई के मशहूर जीएसबी सेवा मंडल का नाम भी चर्चा में आ गया है। अपने भव्य गणपति, खास परंपराओं और अनोखी तैयारियों के लिए पहचाने जाने वाले इस मंडल का उत्सव हर साल भक्तों का ध्यान खींचता है। इस बार भी यहां बप्पा के दर्शन से लेकर उनकी भव्य सजावट और भक्तों के लिए की गई खास व्यवस्थाएं आकर्षण का केंद्र बनने वाली हैं। मंडल से जुडी कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें जानकर आप भी इस गणपति उत्सव की खासियत समझ पाएंगे।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 13, 2026 पर 7:36 AM
सोने से दमकते बप्पा का भव्य दरबार, करोड़ों के इंश्योरेंस वाले मुंबई के ये गणपति है बेहद खास!

मुंबई का गणेशोत्सव अपनी भव्यता और खास परंपराओं के लिए देशभर में जाना जाता है। इसी बीच गणपति उत्सव एक बार फिर चर्चा में है। यहां बप्पा का भव्य श्रृंगार, वैदिक परंपराएं और उत्सव की खास व्यवस्थाएं हर साल भक्तों का ध्यान खींचती हैं। इस बार भी मंडल ने गणेशोत्सव को लेकर ऐसी तैयारियां की हैं, जो इसे और खास बना रही हैं।

जीएसबी सेवा मंडल के बप्पा के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इस उत्सव में आस्था के साथ भव्यता और सेवा का भी खास मेल देखने को मिलता है। इस बार की तैयारियों में ऐसी कई खास बातें शामिल हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी इस गणपति उत्सव की भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं।

बप्पा का सोना-चांदी से शाही श्रृंगार

मंडल के प्रवक्ता अमित पाई के मुताबिक, पांच दिन के उत्सव के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति को 66 किलो से ज्यादा सोने और 335 किलो चांदी के गहनों से सजाया जाएगा। ‘नवसाला पावणारा विश्वचा राजा’ के नाम से मशहूर बप्पा के श्रृंगार में कीमती रत्नों का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये आभूषण भक्तों और सेवादारों की ओर से श्रद्धा के साथ दान किए गए हैं।

गणपति की मूर्ति के विराट रूप के दर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें