शादी हर लड़की की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लेकर आती है। यह सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि नए घर, नए लोगों और नई जिम्मेदारियों के साथ शुरू होने वाला पूरा सफर होता है। इस नए माहौल में खुद को ढालना आसान नहीं होता, क्योंकि हर दिन कुछ नया सीखना और समझना पड़ता है। कई बार लड़कियां अपने मन की बातें खुलकर किसी से शेयर नहीं कर पातीं, चाहे वह पति हो या ससुराल के अन्य सदस्य। ऐसे में वे अपने सवालों और उलझनों का हल ढूंढने के लिए इंटरनेट का सहारा लेती हैं।
