Get App

Tips & Tricks: वॉशिंग मशीन में कपड़े डालने से पहले जान लें यह ट्रिक, नहीं फैलेगा रंग

Tips & Tricks: नए कपड़ों का रंग निकलकर दूसरे कपड़ों को खराब कर दे, इससे बड़ी परेशानी और क्या हो सकती है। खासकर वॉशिंग मशीन में यह समस्या आम है। ऐसे में कपड़े धोने से पहले एक आसान ट्रिक अपनाकर पता लगाया जा सकता है कि कपड़ा रंग छोड़ेगा या नहीं, जिससे बाकी कपड़े सुरक्षित रह सकें

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 8:38 AM
Tips & Tricks: वॉशिंग मशीन में कपड़े डालने से पहले जान लें यह ट्रिक, नहीं फैलेगा रंग
यह उपाय कपड़ों को फिर से मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

नए कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार उनकी पहली धुलाई ही परेशानी का कारण बन जाती है। कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिनका रंग पानी में निकलने लगता है और फिर वही रंग दूसरे कपड़ों पर भी चढ़ जाता है। नतीजा यह होता है कि अच्छे-भले कपड़े खराब दिखने लगते हैं। खासकर वॉशिंग मशीन में एक साथ कपड़े धोते समय यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। कई लोगों को तब तक पता नहीं चलता कि कपड़ा रंग छोड़ता है, जब तक नुकसान नहीं हो जाता।

ऐसे में कपड़ों को धोने से पहले एक आसान तरीका अपनाकर यह जांचा जा सकता है कि उनका रंग पक्का है या नहीं। इससे आप अपने बाकी कपड़ों को खराब होने से बचा सकते हैं और नए कपड़ों की चमक भी लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

सिर्फ 5 मिनट में करें रंग छोड़ने वाला कपड़ा पहचानने का टेस्ट

किसी भी नए कपड़े को मशीन में डालने से पहले उसका छोटा-सा परीक्षण कर लें। इसके लिए कपड़े के एक कोने पर थोड़ा-सा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं। अब उस हिस्से को गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो दें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें