Skincare tips: रात की सही स्किनकेयर से बढ़ेगा चेहरे का ग्लो, जानें एक्सपर्ट की सलाह

Skincare tips: त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, सही नाइट स्किनकेयर रूटीन अपनाने से त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। यह रूटीन स्किन को गहराई से साफ करने, पोषण देने और रिपेयर करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसे अपनाने से फाइन लाइन्स, पिंपल्स और डलनेस जैसी समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
Skincare tips: नाइट स्किनकेयर रूटीन का अंतिम और सबसे जरूरी हिस्सा है मॉइश्चराइजर।

दिनभर की तेज रफ्तार जिंदगी में हमारी त्वचा सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करती है। धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण धीरे-धीरे स्किन की प्राकृतिक चमक को कम करने लगते हैं। कई बार लोग दिन में तो स्किन का ख्याल रखते हैं, लेकिन रात को बिना किसी देखभाल के ही सो जाते हैं। यही आदत त्वचा की सेहत पर असर डाल सकती है। असल में रात का समय स्किन के लिए बेहद अहम माना जाता है। जब शरीर आराम करता है, उसी दौरान त्वचा खुद को ठीक करने और नई कोशिकाएं बनाने की प्रक्रिया में लग जाती है। ऐसे में अगर इस समय सही स्किनकेयर रूटीन अपनाया जाए, तो त्वचा को अतिरिक्त पोषण और देखभाल मिल सकती है।

त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि सोने से पहले कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने से त्वचा लंबे समय तक हेल्दी और फ्रेश बनी रह सकती है। नियमित नाइट स्किनकेयर रूटीन अपनाने से स्किन की थकान कम होती है और चेहरा ज्यादा साफ, मुलायम और दमकता हुआ नजर आ सकता है।

डबल क्लेंजिंग से करें गहराई से सफाई


कई लोग रात में सिर्फ फेस वॉश से चेहरा धोकर सो जाते हैं, लेकिन ये त्वचा की पूरी सफाई के लिए पर्याप्त नहीं होता। पूरे दिन का मेकअप, सनस्क्रीन, पसीना और प्रदूषण त्वचा के पोर्स में जमा हो जाता है।

ऐसे में रात के समय डबल क्लेंजिंग करना बेहद जरूरी होता है। सबसे पहले किसी ऑयल-बेस्ड क्लेंजर या माइसेलर वॉटर से चेहरे की गंदगी और मेकअप हटाएं। इसके बाद अपने नियमित फेस वॉश से चेहरा धो लें। इससे त्वचा गहराई तक साफ हो जाती है और आगे के स्किनकेयर प्रोडक्ट बेहतर तरीके से काम करते हैं।

त्वचा को दें सही ट्रीटमेंट

जब त्वचा साफ हो जाए, तब उसे सही ट्रीटमेंट देना जरूरी होता है।विशेषज्ञय इसके लिए एक खास तीन दिन की स्किनकेयर साइकिल अपनाने की सलाह दी है, जिससे स्किन को फायदा मिलता है और इरिटेशन का खतरा भी कम हो जाता है।

रेटिनॉल

रेटिनॉल को एंटी-एजिंग के लिए बेहद असरदार माना जाता है। यह त्वचा की बारीक रेखाओं को कम करने और स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करता है।

दूसरा दिन – AHA (अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड)

AHA त्वचा की ऊपरी परत में मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाता है, जिससे चेहरा साफ और चमकदार दिखाई देता है।

तीसरा दिन ह्याल्यूरॉनिक एसिड

दो दिनों के एक्टिव ट्रीटमेंट के बाद त्वचा को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। ह्याल्यूरॉनिक एसिड त्वचा को गहराई से मॉइश्चर देता है और उसे मुलायम बनाता है।

इस तीन दिन के चक्र को लगातार दोहराने से त्वचा को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

तीसरा कदम: मॉइश्चराइजर से लॉक करें नमी

नाइट स्किनकेयर रूटीन का अंतिम और सबसे जरूरी हिस्सा है मॉइश्चराइजर। सभी स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइजर से लॉक करना जरूरी होता है।

ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें जिसमें पेपटाइड्स या सेरामाइड्स मौजूद हों। ये तत्व त्वचा के नेचुरल बैरियर को मजबूत बनाते हैं और उसे लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं।

जरूरी सावधानी

किसी भी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे एलर्जी या स्किन रिएक्शन का खतरा कम हो जाता है और आप सुरक्षित तरीके से नया प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टील, कांच या तांबा? जानें किस बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए सबसे बेहतर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।