Get App

One District One Cuisine: गाजियाबाद के 'सोया चाप' का देश-दुनिया में बज रहा डंका, जानिए इस डिश के लाजवाब जायके की कहानी

One District One Cuisine: उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक जिला, एक कुजीन' (ODOC) योजना के तहत गाजियाबाद के लाजवाब वेज-मीत 'सोया चाप' (मलाई और अचारी वैरायटी) को देश-दुनिया में नई अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 21, 2026 पर 7:00 AM
One District One Cuisine: गाजियाबाद के 'सोया चाप' का देश-दुनिया में बज रहा डंका, जानिए इस डिश के लाजवाब जायके की कहानी

गाजियाबाद का सोया चाप अपनी मखमली बनावट, कोयले की आंच पर पके तीखे मसालों और मुंह में घुल जाने वाले स्वाद के लिए जाना जाता है। आज यह न सिर्फ दिल्ली-NCR बल्कि देश-विदेश से आने वाले फूड लवर्स के लिए शहर की सबसे बड़ी फूड आइडेंटिटी बन चुका है।

गाजियाबाद सिर्फ अपनी औद्योगिक प्रगति और हिंडन नदी के ऐतिहासिक किनारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है। उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक जिला, एक कुजीन' (ODOC) योजना के तहत गाजियाबाद के 'सोया चाप' को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है। जो लोग शाकाहारी हैं और नॉन-वेज जैसा टेक्सचर और रिच फ्लेवर चाहते हैं, उनके लिए गाजियाबाद का सोया चाप किसी वरदान से कम नहीं है।

गाजियाबाद का सोया चाप क्यों है सबसे जुदा?

यूं तो सोया चाप पूरे उत्तर भारत में मिलता है, लेकिन गाजियाबाद के राज नगर आरडीसी (RDC), कौशाम्बी और इंदिरापुरम की गलियों में मिलने वाले चाप की बात ही कुछ और है। यहाँ चाप को पूरी तरह से हाइजीनिक और पारंपरिक तरीके से सोयाबीन के दानों और आटे के सटीक मिश्रण से इन-हाउस तैयार किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें