हर रिश्ता प्यार, विश्वास और आपसी समझ से मजबूत बनता है, लेकिन समय के साथ छोटी-छोटी बातें भी रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती हैं। ऐसे में फेंगशुई (Feng Shui) में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं में से एक है मैंडरिन डक (Mandarin Ducks) का जोड़ा, जिसे प्रेम और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं इसे घर में रखने के फायदे और सही दिशा क्या है:
