Get App

स्टडी टाइम और होमवर्क बनेगा फन टाइम! इन 7 आसान तरीको से बच्चे खुद करने लगेंगे पढ़ाई

होमवर्क का नाम सुनते ही आपका बच्चा मुंह बनाने लगे, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। थोड़े से समझदारी भरे बदलावों से पढ़ाई का समय बच्चों के लिए कम स्ट्रेस वाला और ज्यादा आसान बनाया जा सकता है। इससे न सिर्फ रोज होने वाली बहस कम होगी, बल्कि बच्चा धीरे-धीरे पढ़ाई को लेकर ज्यादा जिम्मेदार और आत्मनिर्भर भी बन सकता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 8:42 AM
स्टडी टाइम और होमवर्क बनेगा फन टाइम! इन 7 आसान तरीको से बच्चे खुद करने लगेंगे पढ़ाई

होमवर्क के समय बच्चों को बैठाना कई माता-पिता के लिए रोज चैलेंजिंग हो जाता है। कभी बच्चा पढ़ने का मन नहीं करता, तो कभी छोटी-सी बात पर चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे में डांटने या प्रेशर बनाने के बजाय पढ़ाई का माहौल थोड़ा आसान और ऑर्गेनाइज बनाना ज्यादा मददगार हो सकता है। कुछ छोटी-छोटी आदतों से होमवर्क करने को स्ट्रेस फ्री बनाया जा सकता है और बच्चे में धीरे-धीरे खुद पढ़ने की अच्छी आदत भी डेवलप हो सकती है।

1. एक रूटीन बनाएं

बच्चे के होमवर्क के लिए रोज एक तय समय रखें। कोशिश करें कि वह हर दिन लगभग उसी समय और एक ही जगह पर पढ़ाई करे। इससे बच्चे को पहले से पता रहेगा कि कब उसे खेलना या टीवी देखना छोड़कर पढ़ाई शुरू करनी है। शुरुआत में उसे रूटीन की आदत डालने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन कुछ दिनों बाद वह खुद उस समय पढ़ाई के लिए तैयार होने लगेगा।

2. पढ़ने की जगह साफ रखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें