Get App

मूंगफली के छिलके करेंगे चमत्कार! फटी एड़ियां और होंठ तुरंत होंगे ठीक, जानें कैसे

Mungfali Ke Chilke Ke Fayde: अक्सर लोग मूंगफली के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि इनमें भी जबरदस्त पोषण छिपा होता है। मूंगफली की तरह इसके छिलके भी प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 1:08 PM
मूंगफली के छिलके करेंगे चमत्कार! फटी एड़ियां और होंठ तुरंत होंगे ठीक, जानें कैसे
Mungfali Ke Chilke Ke Fayde: ये शरीर के अंदर की ठंड को दूर करता है और शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखता है

सर्दियों का मौसम आते ही आग के पास बैठकर मूंगफली खाने का मजा ही कुछ और होता है। ठंडी हवा में गरमागरम मूंगफली हाथ में हो, तो सर्दी भी कम लगने लगती है। इसी वजह से मूंगफली को लोग प्यार से गरीबों का बादाम भी कहते हैं। आमतौर पर हम मूंगफली खाते वक्त उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन असल में यही छिलके अपने आप में एक छोटा सा खजाना हैं। इनमें ऐसे पोषक तत्व छिपे होते हैं, जो सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर सर्दियों में जब होंठ फटने लगते हैं, एड़ियां रूखी हो जाती हैं और त्वचा बेजान दिखने लगती है, तब मूंगफली के छिलके बड़े काम आ सकते हैं।

इनमें मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से मजबूती देने के साथ-साथ बाहरी देखभाल में भी मदद करते हैं। यही वजह है कि आजकल लोग मूंगफली के छिलकों के फायदों की ओर भी ध्यान देने लगे हैं।

मूंगफली खाने के फायदे

मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, B6, आयरन, जिंक, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद हैं। ये बादाम की तरह फायदेमंद है, लेकिन कीमत में सस्ती होती है। सर्दियों में मूंगफली का सेवन शरीर को गर्म रखता है और एनर्जी भी बढ़ाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें