क्या पर्स छोड़कर निकलना है नई स्मार्टनेस? जानिए आपकी यह आदत क्या कहती है

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग पर्स की जगह सिर्फ मोबाइल और चाबी लेकर बाहर निकलना पसंद करते हैं। यह आदत अक्सर उनकी डिजिटल लाइफस्टाइल को दिखाती है। ऐसे लोग जरूरत की चीजें ही अपने साथ रखना पसंद करते हैं आइये जानते है ऐसे लोगो के बारे में और भी खास बातें।

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 7:00 AM

आज के दौर में मोबाइल फोन ने पर्स की जगह काफी हद तक ले ली है। अब कई लोग घर से निकलते समय सिर्फ मोबाइल और चाबी साथ रखते हैं, क्योंकि पेमेंट से लेकर आइडेंटिटी से जुड़े कई काम फोन से ही हो जाते हैं। लेकिन क्या यह आदत सिर्फ सुविधा का हिस्सा है या फिर आपकी सोच और लाइफस्टाइल के बारे में भी कुछ संकेत देती है?

 मिनिमलिस्ट सोच की झलक

Things you shouldn't carry in your wallet any more - AVIATOR by EVERMADE WALLETS

अगर आप बिना पर्स के बाहर निकलते हैं, तो हो सकता है कि आपको सिर्फ जरूरी सामान साथ रखना पसंद हो। साइकोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग अक्सर सिम्पलिसिटी और ऑर्गनाइज़्ड लाइफ को महत्व देते हैं। वे मानते हैं कि कम सामान के साथ चलने से जिंदगी आसान और कम उलझन वाली रहती है।


नई टेक्निक पर ज्यादा भरोसा

Mobile wallets lose pace as UPI surges, growth remains muted over four years - Storyboard18

UPI, मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और डिजिटल आईडी ने लोगों की आदतें बदल दी हैं। जो लोग नई टेक्निक को जल्दी अपनाते हैं, वे मोबाइल से पेमेंट और दूसरे डिजिटल काम करने में सहज महसूस करते हैं। इसलिए उन्हें हर समय पर्स साथ रखने की जरूरत नहीं लगती।

सुविधा और समय को देते हैं प्रायोरिटी

Office man Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

कुछ लोग हर काम सबसे आसान और तेज तरीके से करना चाहते हैं। जब एक ही मोबाइल से बैंकिंग, टिकट बुकिंग और पेमेंट हो सकता है, तो अलग से पर्स रखना उन्हें एक्स्ट्रा बोझ लगता है। ऐसे लोग अपनी डेली लाइफ को सिंपल और कम्फर्टेबल रखना पसंद करते हैं।

हर सिचुएशन में खुद को ढालने की क्षमता

पर्स में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, होने लगेगी धन की बर्बादी - Vastu tips do not keep these four things in your wallet bring proverty tvisu

साइकोलॉजी के अनुसार कई लोग बिना पर्स के इसलिए भी निकलते हैं क्योंकि वे छोटी-छोटी परेशानियों को लेकर ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेते। जरूरत पड़ने पर वे हालात के अनुसार जल्दी फैसला लेने और खुद को ढालने में सक्षम होते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि वे लापरवाह हैं।

सिर्फ इस आदत से पर्सनैलिटी डिसाइड नहीं होती

Story pin image

एक्सपर्ट का कहना है कि पर्स रखना या न रखना किसी व्यक्ति डिसाइड नहीं होता है। यह आदत उसकी जरूरतों, काम और लाइफस्टाइल पर भी डिपेंड करती है। साथ ही, पूरी तरह मोबाइल पर डिपेंड रहने के बजाय थोड़ा कैश और आइडेंटिटी कार्ड साथ रखना हमेशा समझदारी माना जाता है।

बिना पर्स के घर से निकलना आज की डिजिटल लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इससे किसी का नेचर डिसाइड नहीं किया जा सकता। लेकिन पूरी तरह मोबाइल पर डिपेंड रहने के बजाय थोड़ा कैश और वैलिड आइडेंटिटी कार्ड साथ रखना हमेशा बेहतर माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।