Unique Plants: बिना मेहनत के लगाएं लो-मैनटेनेंस क्लाइम्बिंग प्लांट्स जो घर को बनाएं बेहद सुंदर

अक्सर हम मेहनत ना करने के लिए अपने घर या बगीचे में प्लांट नहीं लगाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि इसमें काफी मेहनत और देखभाल की जरूरत है।

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 20:02
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अक्सर हम मेहनत ना करने के लिए अपने घर या बगीचे में प्लांट नहीं लगाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि इसमें काफी मेहनत और देखभाल की जरूरत है।
अक्सर हम मेहनत ना करने के लिए अपने घर या बगीचे में प्लांट नहीं लगाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि इसमें काफी मेहनत और देखभाल की जरूरत है।

लेकिन अगर हम कहे कि बिना मेहनत और देखभाल के आप इन प्लांट्स से अपने बगीचे को बेहद सुंदर और चमकदार बना सकते हैं तो क्या आप विश्वास करेंगे।

दरअसल सदर्न लाइफस्टाइल वाले लोगों ने साफ, आसान और ज्यादा देखभाल नहीं मांगने वाले क्लाइम्बिंग प्लांट्स का चयन किया है । हर एक पौधे की खासियत ही अलग है तो चलिए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं ।

क्लेमैटिस
यह जादू की तरह दीवारों, आर्बर और फेन्स को शानदार फूलों से ढक देता है। इसके फूल काफी रंग-बिरंगे होते हैं आप इसे डेकोरेशन के लिए चुन सकते हैं, और एक बार लगाए तो लगभग कोई देखभाल नहीं जरूरत नहीं पड़ती है।

हनीसकल
मीठी खुशबू, खूबसूरत रंग के फूल और मधुमक्खियों, तितलियों को आकर्षित करता है ये पौधा। कम धूप और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में खुद बढ़ने लगता है।

बोगनवेलिया
इस पौधे को एक बार अगर लगा दें तो ये पौधा कभी सूखता नहीं और तेज़ बढ़ने वाला और रंगों में शानदार माना जाता है। वोल्टेज लाल, मैजेंटा, सफेद जैसे रंगों में मिलता है ये पौधा ।

ट्रम्पेट क्रीपर
इस पौधे से लाल-नारंगी फूल खिलते हैं और ह्यूमिंगबर्ड्स को बुलाते हैं। बेहद आसान है इस पौधे की देखभाल करना और ये सूखता भी नहीं है और एक सीजन में पूरी दीवार ढक देता है।

पैशनफ्लावर
विदेशी और आकर्षक फूल इस पौधे को खास बनाते हैं। कम देखभाल, अच्छी चमक और सुंदर रंगों के लिए जाना जाता है।

क्लाइम्बिंग हाइड्रेंजिया
धीरे-धीरे ऊपर की और बढ़ने वाला पौधी सफेद और बड़े फूलों के साथ ग्रो करता है।