Get App

बारिश में कार ड्राइव करना हुआ आसान! बस काटिए एक आलू और देखिए कमाल

Potato Hack for Car: यहां हम एक बेहद आसान और किफायती ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे बारिश के दौरान आपकी कार के शीशों या साइड मिरर (ORVM) पर पानी नहीं टिकेगा। यह घरेलू उपाय न केवल कार की विजिबिलिटी बेहतर करता है, बल्कि बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए भी बेहद मददगार साबित होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 1:35 PM
बारिश में कार ड्राइव करना हुआ आसान! बस काटिए एक आलू और देखिए कमाल
Potato Hack for Car: अगर बात हो कार के बड़े विंडो ग्लास की, तो वहां आलू थोड़ा झंझट भरा हो सकता है।

मानसून का मौसम हर किसी के चेहरे पर मुस्कान जरूर लाता है, लेकिन जब बात सड़क पर गाड़ी चलाने की आती है, तो ये मौसम किसी चुनौती से कम नहीं होता। भीगती सड़कों पर फिसलन, वाइपर के बावजूद धुंधले शीशे और घटती विजिबिलिटी – ये सब ड्राइवर की परेशानी को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में लोग आमतौर पर महंगे वॉटर रिपेलेंट और एंटी-फॉग स्प्रे पर भरोसा करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ये विकल्प बजट फ्रेंडली नहीं होता। क्या हो अगर आपको एक ऐसा आसान और घरेलू उपाय मिल जाए, जो इन सभी दिक्कतों को चुटकियों में दूर कर दे?

वो भी बिना किसी खर्चे के, आज हम आपको बताएंगे आलू का एक ऐसा जादुई जुगाड़, जो आपकी कार के शीशे को बनाएगा पानी और फॉग से फ्री — जिससे आपकी बारिश में ड्राइविंग हो जाएगी बिल्कुल क्लियर और सेफ।

बारिश में दिखेगा सब साफ, जब लगेगा आलू का जादू

जी हां! जिस आलू को आप सब्जी में डालते हैं, वही अब आपकी कार को बारिश में क्लियर विजन देने वाला सुपरहीरो बन सकता है। आलू में मौजूद स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट शीशे पर एक पतली परत बना देते हैं जो पानी को टिकने नहीं देती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें