Get App

किचन का वो 'कचरा' जो आपकी त्वचा और पौधों के लिए है असली सोना!

आलू के छिलकों को हम कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये घर के कई कामों में काम आ सकते हैं। इनसे स्टील के बर्तन साफ करने, पौधों के लिए कम्पोस्ट बनाने और घरेलू सफाई जैसे कामों में मदद ली जा सकती है। सूखे आलू के छिलकों से कुरकुरा स्नैक भी तैयार किया जा सकता है। इस तरह थोड़ी समझदारी से इस्तेमाल करके किचन वेस्ट को कम किया जा सकता है और छिलकों को दोबारा काम में लिया जा सकता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 4:33 PM
किचन का वो 'कचरा' जो आपकी त्वचा और पौधों के लिए है असली सोना!

आलू की सब्जी या कोई दूसरी डिश बनाने के बाद हम उसके छिलके निकालकर सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं। लेकिन जिन्हें हम बेकार समझते हैं, वे घर के कई छोटे-बड़े कामों में इस्तेमाल हो सकते हैं, इन छिलकों को सही तरीके से इस्तेमाल करके बर्तन साफ करने, पौधों की देखभाल करने और यहां तक कि खाने के लिए कुछ नया बनाने में भी काम लिया जा सकता है।

यदि आप भी घर में चीजों को दोबारा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो आलू के छिलकों को फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें। इन्हें थोड़ी मेहनत के साथ उपयोगी चीज में बदला जा सकता है और इससे किचन का कचरा भी कम होगा। आलू के छिलकों के कुछ आसान और काम के इस्तेमाल करके आप घर पर आसानी से आजमा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें