Get App

सिर्फ 5 किचन चीजों से पाएं प्रियंका चोपड़ा जैसा निखार, मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया पूरा तरीका

Priyanka Chopra's Glow Secret: प्रियंका चोपड़ा की दमकती त्वचा का सीक्रेट अब सामने आ चुका है। उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि उनकी स्किन केयर रूटीन में एक आसान घरेलू उबटन का अहम योगदान है। यह सरल नुस्खा लंबे समय से अपनाया जा रहा है और त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 03, 2026 पर 10:16 AM
सिर्फ 5 किचन चीजों से पाएं प्रियंका चोपड़ा जैसा निखार, मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया पूरा तरीका
बेसन स्किन की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन हटाता है।

आज के समय में हर कोई नैचुरल तरीके से चमकती और हेल्दी स्किन पाना चाहता है, खासकर बिना मेकअप के। जब बात प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोइंग स्किन की होती है, तो लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर उनका ब्यूटी सीक्रेट क्या है। इसी कड़ी में उनकी मां मधु चोपड़ा ने एक आसान और घरेलू नुस्खा साझा किया है, जिसे वो लंबे समय से अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करती आ ये खास उबटन पूरी तरह घर में मौजूद साधारण चीजों से तैयार होता है और त्वचा को अंदर से साफ करने के साथ उसे पोषण भी देता है।

बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के बीच ये नुस्खा स्किन को हेल्दी बनाए रखने का एक आसान और किफायती तरीका बनकर उभरा है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक धीरे-धीरे निखरने लगती है और स्किन ज्यादा फ्रेश नजर आती है।

किचन में छुपा ब्यूटी सीक्रेट

इस उबटन की खासियत ये है कि इसे बनाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती। बेसन, ताजी मलाई, दही, हल्दी और थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार किया जाता है। ये सभी चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं, जिससे ये नुस्खा किफायती और असरदार बन जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें