आजकल लोग जिंदगी में नौकरी, पैसे, रिश्तों, लुक्स और सोशल मीडिया जैसी बाहरी चीजों पर बहुत ध्यान देने लगे हैं। हम चाहते हैं कि हमारी जिंदगी दूसरों को अच्छी और खुशहाल नजर आए, लेकिन इसी बीच कई बार अपने मन और भावनाओं को समझना भूल जाते हैं। BK सिस्टर शिवानी का यह विचार हमें याद दिलाता है कि जिंदगी में सच्चा बदलाव बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से शुरू होता है। जैसे किसी पेड़ को मजबूत बनाने के लिए उसकी जड़ों का मजबूत होना जरूरी है, वैसे ही एक खुश और बैलेंस्ड लाइफ के लिए हमारे विचार और भावनाएं मजबूत होना जरूरी हैं।
