मंडला मेहंदी स्टाइल : मंडला मेहंदी स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है। ये उन लोगों के लिए एकदम सही है जिन्हें मेहंदी की खुशबू पसंद नहीं है। उंगली पर छोटे-छोटे पैटर्न वाले मंडला डिजाइन इस रक्षाबंधन पर ग्लैमर बिखेरने के लिए एकदम सही है। (Photo Credit : Pintrest)
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन : अपने राखी लुक को पूरा करने के लिए, भरे हाथ मेहंदी लगाने के बजाय इस हल्के फ्लोरल डिजाइन आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं। सिर्फ उंगलियों पर बेल डिजाइन वाला यह स्टाइल कामकाजी लड़कियों के लिए उपयुक्त है। (Photo Credit : Pintrest)
पाकिस्तानी स्टाइल मेहंदी : इस डिजाइन की भी आजकल खूब मांग है। आप भी इस त्योहार पर ये पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। हाथों पर ये बेहद खूबसूरत लगता है। इस डिजाइन में उंगलियों पर छोटे-छोटे फूलों के पैटर्न बनाए जाते हैं। यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो एक बारीक मेहंदी पसंद करते हैं। (Photo Credit : Pintrest)
बेल मेहंदी पैटर्न : इस खूबसूरत बेल डिजाइन वाली मेहंदी में पीछे की तरफ बारीक डिजाइन, छोटे फूलों या पत्तियों की आकृतियाँ हैं। यह स्टाइल लेटेस्ट और साफ़-सुथरा है, जो एक ट्रेंडी लुक देता है और इसे लगाना भी आसान है। (Photo Credit : Pintrest)
चेन-स्टाइल मेहंदी : मेहंदी का ये पैटर्न हाथों पर रचने के बाद ऐसा लुक देता है, जैसे कोई ज्वेलरी पहन रखी हो। क्लासिक चेन-स्टाइल में उंगलियों पर जाल पैटर्न और पत्ती-शैली की चेन के साथ एक गोलाकार डिजाइन होता है। बाकी हाथ खुला रहता है। (Photo Credit : Pintrest)