करेले का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग नाक-भौं सिकोड़ लेते हैं, खासकर बच्चे तो इसे देखते ही दूर भागते हैं। इसकी कड़वाहट के कारण कई लोग इसे पसंद नहीं करते, लेकिन सेहत के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। करेला सिर्फ डायबिटीज मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ खून साफ करने, पाचन सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप भी करेले की कड़वाहट के कारण इसे खाने से बचते हैं, तो परेशान न हों
