गर्मियों में सबसे ज्यादा गर्मी घर की छत से ही अंदर आती है। तेज धूप पूरे दिन छत को गर्म करती रहती है, जिससे कमरे भट्टी जैसे महसूस होने लगते हैं। ऐसे में लोग AC और कूलर का सहारा लेते हैं, लेकिन हर समय इन्हें चलाना जेब पर भारी पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि घर को ठंडा रखने के लिए हमेशा महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान और कम खर्च वाले उपाय भी गर्मी का असर काफी हद तक कम कर सकते हैं।
