कॉलेज इवेंट हो या पार्टी, महफिल लूट लेंगे साड़ी ड्रेपिंग के ये 7 न्यू-एज स्टाइल्स!

आजकल साड़ी को सिर्फ ट्रेडिशनल तरीके से ही नहीं, बल्कि नए और स्टाइलिश अंदाज में भी पहना जा रहा है। खासकर Gen Z के बीच साड़ी को मॉडर्न टच देने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अलग तरह की प्लीट्स, लेयरिंग और मॉडर्न ब्लाउज के साथ साड़ी का लुक काफी कूल और फैशनेबल नजर आता है।

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 10:05
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साड़ी को अपने स्टाइल के हिसाब से पहनकर कॉलेज से लेकर पार्टी और रेड कार्पेट तक हर जगह अलग लुक पाया जा सकता है। यही वजह है कि नए जमाने की लड़कियां साड़ी को अपने तरीके से स्टाइल कर रही हैं और इसमें ट्रेडिशन के साथ मॉडर्न फैशन का शानदार ब्लेंड देखने को मिल रहा है।
साड़ी को अपने स्टाइल के हिसाब से पहनकर कॉलेज से लेकर पार्टी और रेड कार्पेट तक हर जगह अलग लुक पाया जा सकता है। यही वजह है कि नए जमाने की लड़कियां साड़ी को अपने तरीके से स्टाइल कर रही हैं और इसमें ट्रेडिशन के साथ मॉडर्न फैशन का शानदार ब्लेंड देखने को मिल रहा है।


1. कोर्सेट साड़ी ड्रेप
कोर्सेट ब्लाउज के साथ साड़ी पहनने का स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है। फिटिंग वाला कोर्सेट ब्लाउज और साड़ी का फ्लोइंग पल्लू मिलकर लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाते हैं। यह स्टाइल पार्टी या किसी खास मौके के लिए अच्छा ऑप्शन है।

2. केप साड़ी ड्रेप
साड़ी के साथ केप पहनने से पूरा लुक काफी अलग और अट्रैक्टिव नजर आता है। केप ट्रांसपेरेंट, कढ़ाई वाला या सिंपल डिजाइन का हो सकता है। यह साड़ी में एक एक्स्ट्रा लेयर जोड़ता है और पूरे लुक को ग्लैमरस टच देता है।

3. धोती स्टाइल साड़ी ड्रेप
आप साड़ी में कुछ नया और कम्फर्टेबल ट्राई करना चाहती हैं, तो धोती स्टाइल अच्छा ऑप्शन है। इसमें साड़ी की प्लीट्स को धोती की तरह सेट किया जाता है। इस स्टाइल में आसानी से चल-फिर सकते हैं, इसलिए पार्टी या डांस के लिए भी परफेक्ट है।

4. मर्मेड साड़ी ड्रेप
मर्मेड स्टाइल में साड़ी शरीर के हिसाब से फिट रहती है और नीचे की तरफ थोड़ा फ्लेयर दिया जाता है। इससे लुक काफी स्लीक और स्टाइलिश दिखाई देता है। रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी या किसी स्पेशल फंक्शन के लिए यह स्टाइल ट्राई किया जा सकता है।

5. ट्विस्ट के साथ निवी ड्रेप
निवी ड्रेप साड़ी पहनने का क्लासिक तरीका है, लेकिन इसमें बेल्ट और स्टाइलिश ब्लाउज जोड़कर इसे मॉडर्न बनाया जा सकता है। कमर पर बेल्ट लगाने से साड़ी का लुक और भी स्मार्ट लगता है। कॉलेज पार्टी या किसी कैजुअल फंक्शन के लिए परफेक्ट स्टाइल है।

6. सीधा पल्लू ड्रेप
सीधा पल्लू साड़ी को पहनने का ट्रेडिशनल और खूबसूरत तरीका है। इसमें पल्लू सामने की तरफ रहता है, जिससे साड़ी की कढ़ाई, बॉर्डर और डिजाइन साफ दिखाई देते हैं। फेस्टिवल और ट्रेडिशनल इवेंट्स के लिए यह स्टाइल सुंदर लगता है।

7. पैंट स्टाइल साड़ी ड्रेप
पैंट स्टाइल साड़ी में पेटीकोट की जगह ट्राउजर या फ्लेयर्ड पैंट पहनी जाती है। इससे साड़ी आसानी से संभल जाती है और चलने-फिरने में भी परेशानी कम होती है। यह स्टाइल मॉडर्न लुक देने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।