Shardiya Navratri 2025 Falahar food: पूरे 9 दिन रखने हैं व्रत, तो फलाहार के लिए कर लें ये तैयारी

Shardiya Navratri 2025 Falahar food: मां दुर्गा के धरती पर आगमन का समय आ गया है। नवरात्र में मां के बहुत से भक्त पूरी श्रद्ध और आस्था के साथ पूरे नौ दिनों का व्रत करते हैं। व्रत के दौरान शरीर को पूरा पोषण मिलना भी जरूरी है। यहां बताई जा रही फलाहार की कुछ चीजें इसमें आपकी मदद करेंगी

अपडेटेड Sep 18, 2025 पर 9:35 PM
Story continues below Advertisement
नवरात्र के व्रत मन और शरीर को शुद्ध करने का सबसे अच्छा जरिया होते हैं।

Shardiya Navratri 2025 Falahar food: शारदीय नवरात्र का पर्व बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। मां दुर्गा का समर्पित ये नौ दिन भक्तों के लिए बहुत खास होते हैं। इस दौरान चारों तरफ अलग ही रोनक रहती है। साथ ही शरीर और मन दोनों में एक ताजगी का अहसास होता है। इस दौरान माता रानी के बहुत से भक्त पूरे नौ दिनों का उपवास करते हैं। इसमें लोग ज्यादातर लोग फलाहार करते हैं। व्रत के दौरान सही आहार न लेने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए इस दौरान खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ये व्रत मन और शरीर को शुद्ध करने का सबसे अच्छा जरिया होते हैं। इसलिए हम ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपने फलाहार में शामिल करके आप दिनभर ताजगी का अनुभव कर सकते हैं।

केला : ये व्रत में खाया जाने वाला सबसे पसंदीदा फल है। इसमें प्राकृतिक शुगर और फाइबर होता है, जो आपको पूरे दिन ऊर्जावाना बनाए रखने में मदद करता है। व्रत के दौरान आप दो केले खा सकते हैं या उन्हें काटकर ऊपर से एक-दो चम्मच शहद डालकर सेवन कर सकते हैं।

नारियल पानी : नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते है। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और एनर्जी के स्तर को बनाए रखता है। व्रत के दौरान इसका सेवन शरीर में पानी और जरूरी तत्वों की कमी से बचाएगा।

लस्सी : दही, नट्स और ड्राई फ्रूट्स से बनी लस्सी स्वादिष्ट और पोषक होती है। यह पाचन में मदद करती है और व्रत के दौरान ऊर्जा स्तर को बढ़ाती है।

शकरकंद : व्रत के दौरान उबले हुए शकरकंद को डाइट में शामिल करने से ऊर्जा का स्तर समान रहता है और ये भूख को भी नियंत्रित करता है। शकरकंद में फाइबर, विटामिन ए और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं।

खीरा : खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। व्रत के दौरान इसका सेवन करने से पूरे दिन आपकी एनर्जी बनी रहेगी और ताजगी का अनुभव करेंगे।


दूध-दही-पनीर : दूध, दही और पनीर प्रोटीन और कैल्शियम से अच्छा स्रोत होते हैं। व्रत में इनका सेवन मांसपेशियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करता है और कमजोरी को भी दूर रखता है।

मखाने : मखाने फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो व्रत के दौरान हल्के और पौष्टिक स्नैक के रूप में काम आते हैं। इन्हें भूनकर या खीर के रूप में सेवन किया जा सकता है।

Kitchen Cleaning Ideas: खराब हो गए दोसा बैटर का इस तरह करें इस्तेमाल, चमक जाएगा आपका किचन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 18, 2025 9:35 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।