Get App

Gold cleaning tips: गहनों की खोई शाइन लौटेगी ऐसे, पड़ोस वाली आंटी भी पूछेगी कहां से करवाया?

Clean Gold Jewelry At Home: बिना पॉलिश कराए, बिना केमिकल्स के, आप गहनों को घर में ही चमका सकते हैं सोने के गहनों की चमक समय के साथ कम होना आम है, लेकिन हर बार ज्वेलर के पास जाना सुरक्षित नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि आपके गहने फिर से नए जैसे दिखें और वो भी बिना किसी जोखिम के, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए कैसे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 12:15 PM
Gold cleaning tips: गहनों की खोई शाइन लौटेगी ऐसे, पड़ोस वाली आंटी भी पूछेगी कहां से करवाया?
Clean Gold Jewelry At Home: बिना पॉलिश कराए, बिना केमिकल्स के, आप गहनों को घर में ही चमका सकते हैं

समय के साथ आपके सोने के गहनों की चमक फीकी पड़ जाना एक आम बात है। इसका कारण सिर्फ धूल या पसीना नहीं, बल्कि रोजमर्रा की चीज़ें जैसे परफ्यूम, ऑयल, साबुन और प्रदूषण भी हैं, जो इनकी शाइन पर असर डालते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें चमकाने के लिए ज्वेलरी शॉप्स पर ले जाते हैं, लेकिन हर बार ये तरीका न केवल खर्चीला होता है, बल्कि धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ जाता है—जैसे असली गहने की अदला-बदली या अनजाने में उसका वजन कम कर देना। ऐसे में जरूरत है एक ऐसे तरीके की, जो आपके गहनों को बिना रिस्क, घर पर ही नया-सा बना दे।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा आसान और असरदार घरेलू नुस्खा, जिससे आप अपने सोने के गहनों की खोई हुई चमक को फिर से पा सकते हैं – वो भी सिर्फ किचन में मौजूद चीजों से!

क्या चाहिए?

झारखंड के रांची स्थित रतन ज्वेलर्स की ज्वेलरी एक्सपर्ट रागिनी ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि आप कुछ सामान्य घरेलू चीजों से ही सोने के गहनों को नया जैसा चमका सकते हैं। इसके लिए चाहिए:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें