Get App

क्या आप जानते हैं शर्ट के कॉलर बटन का असली इस्तेमाल?

आपने शर्ट के सामने और स्लीव्स के बटन जरूर देखे होंगे और इनके काम के बारे में भी जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शर्ट के कॉलर पर लगे छोटे बटन क्यों होते हैं और ये सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि कॉलर को सही जगह रखने और स्टाइल के साथ सुरक्षा भी देते हैं?

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2026 पर 4:06 PM
क्या आप जानते हैं शर्ट के कॉलर बटन का असली इस्तेमाल?
down collar button: घुड़सवार तेजी से घोड़े पर दौड़ते समय हवा के दबाव से कॉलर उनके चेहरे पर गिर जाता था

इंसान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अनगिनत चीजों को देखता और महसूस करता है, लेकिन ज्यादातर लोग केवल उन्हीं चीजों पर ध्यान देते हैं जो सीधे उनके फायदे या नुकसान से जुड़ी हों। बाकी चीजें उनके लिए नजरअंदाज रह जाती हैं। वही असली ज्ञानी है जो हर चीज में सवाल करता है और ये समझने की कोशिश करता है कि इसका उद्देश्य क्या है। फैशन भी ऐसी ही दुनिया है—हम ट्रेंडी कपड़े, एक्सेसरीज और शर्ट्स पहनते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपे छोटे-छोटे रहस्यों के बारे में शायद ही जानते हों। उदाहरण के लिए, ज्यादातर ब्रांडेड शर्ट्स में कॉलर के ऊपर दो छोटे बटन लगे होते हैं।

हम इन्हें केवल स्टाइल समझकर पहन लेते हैं, लेकिन इनके पीछे एक दिलचस्प और ऐतिहासिक कारण छिपा हुआ है। इन बटन्स का काम सिर्फ शोपीस बनना नहीं, बल्कि कॉलर को सही जगह टिकाए रखना और पुराने समय में घुड़सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

शर्ट के कॉलर के छोटे बटन का रहस्य

आजकल ज्यादातर ब्रांडेड शर्ट्स में कॉलर के ऊपर दो छोटे बटन लगे होते हैं। आमतौर पर लोग इसे सिर्फ फैशन स्टेटमेंट समझते हैं और पहन लेते हैं, लेकिन ये बटन सिर्फ शोपीस नहीं हैं। इनका नाम डाउन कॉलर बटन है और इसका मुख्य काम कॉलर को नीचे रखने में मदद करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें