सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हीटर, गीजर और ब्लोअर जैसे होम अप्लायंसेज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ये हमारे घर को गर्म और आरामदायक बनाते हैं, लेकिन इसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है। महीने के आखिर में अचानक बढ़ा हुआ बिल देखकर कई लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसे में स्मार्ट तकनीक और सही उपयोग की आदत आपके जीवनशैली को आसान और बजट-फ्रेंडली बना सकती है। आज के समय में WiFi-सक्षम गीजर और हीटर बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें ऑटो कट-ऑफ और शेड्यूलिंग जैसे फीचर्स हैं। इन्हें फोन से कंट्रोल किया जा सकता है और जरूरत के अनुसार ही ऑन या ऑफ किया जा सकता है।
