मिथिलांचल की रसोई में लुनिया सब्जी का एक अलग ही महत्व है। ये सब्जी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। खासकर जितिया पर्व और अन्य धार्मिक अवसरों पर लुनिया सबजी का होना अनिवार्य माना जाता है। परिवार और मेहमानों के लिए इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे खाने का अनुभव और भी खास बन जाता है। लुनिया को सतपुतिया और चना दाल के साथ मिलाकर पकाने से इसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखते हैं और शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करते हैं।
