Get App

हर सेलिब्रेशन में छा जाएगा आपका लहंगा, बस अपनाएं ये आसान स्टाइलिंग टिप्स!

आपको हर त्यौहार के लिए नया लहंगा खरीदना जरूरी नहीं है। थोड़ी-सी स्मार्ट स्टाइलिंग और एक्सेसरीज की मदद से एक ही लहंगे को कई अलग-अलग लुक दिए जा सकते हैं। यहां ऐसे ही आसान स्टाइलिंग आइडियाज दिए है, जो आपके लहंगे को हर मौके के लिए परफेक्ट बना देंगे।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 03, 2026 पर 12:01 PM
हर सेलिब्रेशन में छा जाएगा आपका लहंगा, बस अपनाएं ये आसान स्टाइलिंग टिप्स!

लहंगा आज सिर्फ शादी या त्योहार का आउटफिट नहीं, बल्कि हर खास मौके पर स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। सही ब्लाउज, दुपट्टे की ड्रेपिंग, ज्वेलरी और एक्सेसरीज के साथ एक ही लहंगे को अलग-अलग मौकों के हिसाब से नया लुक दिया जा सकता है। हर सेलिब्रेशन में अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये आसान स्टाइलिंग टिप्स आपके काम आएंगे:

 दिन के फंक्शन का लुक (Daytime Look)

दिन के फंक्शन के लिए हल्के रंगों और आरामदायक फैब्रिक वाला लहंगा चुनें। ऑर्गेंजा, जॉर्जेट या कॉटन-सिल्क के साथ सिंपल ज्वेलरी और फ्लैट्स या ब्लॉक हील्स पहनकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें