गर्मियों का मौसम आते ही हर घर में फ्रिज की अहमियत और भी बढ़ जाती है। तेज़ गर्मी और लू से बचने के लिए लोग खाने-पीने की हर चीज को ठंडा और सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं, और इसके लिए सबसे आसान तरीका होता है — फ्रिज। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर चीज को फ्रिज में रखना सही नहीं होता? अक्सर लोग बिना सोच-विचार किए फल, सब्जियां, आटा और अन्य चीजें फ्रिज में रख देते हैं, जिससे वे खराब हो सकती हैं या उनमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं।
