गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और थकावट शरीर को बेहाल करने लगते हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक देने और पानी की कमी पूरी करने के लिए जरूरत होती है कुछ ऐसा जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी। ऐसा ही एक फल है — खरबूजा ये रसीला, मीठा और ठंडक देने वाला फल न सिर्फ स्वाद में कमाल है बल्कि इसके भीतर छिपे पोषक तत्व गर्मियों में सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं। पानी, फाइबर, विटामिन A और C से भरपूर खरबूजा शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
