Credit Cards

ये देश बना है किसी सपने जैसा, कोई गरीब नहीं, न्यूनतम सैलरी 400000

Country with zero poverty: दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहाँ किसी भी व्यक्ति को गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता। जो लोग आम तौर पर गरीब माने जाते हैं, वे वहां आर्थिक रूप से सुरक्षित रहते हैं। इसकी खासियत यह है कि सरकार पूरी तरह सुनिश्चित करती है कि कोई भी नागरिक गरीब न रहे

अपडेटेड Oct 26, 2025 पर 11:51 AM
Story continues below Advertisement
Country with zero poverty: स्विट्जरलैंड दुनिया की हैप्पीनेस इंडेक्स में हमेशा टॉप-5 देशों में रहता है।

हम जिस देश में रहते हैं, वहां गरीबी और बेरोजगारी आज भी बड़ी समस्याएं हैं, जिनसे लाखों लोग प्रतिदिन जूझते हैं। लेकिन सोचिए, एक ऐसा देश भी है जहां गरीबी और बेघरपन का नामोनिशान तक नहीं है। ये देश है स्विट्जरलैंड, जिसकी खूबसूरती और सुव्यवस्थित जीवन व्यवस्था दुनिया भर में मशहूर है। यहां का जीवन स्तर बेहद उच्च है और सरकार इस बात का पूरा ध्यान रखती है कि कोई भी नागरिक आर्थिक तंगी में न रहे। स्विट्जरलैंड में न केवल लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित आवास, बल्कि मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और रोजगार प्रशिक्षण भी दी जाती हैं।

न्यूनतम वेतन और करियर सपोर्ट के कारण हर नागरिक आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करता है। इस देश की व्यवस्था इतनी मजबूत है कि आप यहां गरीब या बेघर व्यक्ति खोजने की कोशिश भी करें, तो शायद ही कोई मिल पाए। स्विट्जरलैंड सच में सपनों जैसा देश है।

गरीबी का नामोनिशान नहीं


स्विट्जरलैंड की सड़कें साफ-सुथरी और हर जगह व्यवस्थित हैं। यहां आपको गरीब आदमी ढूंढना लगभग नामुमकिन है। अगर कोई असहाय या बेघर व्यक्ति भी बन जाता है, तो सरकार तुरंत उसके लिए घर का इंतजाम करती है। फेडरल हाउसिंग पॉलिसी के तहत करीब 60% आबादी को सब्सिडी वाले अपार्टमेंट दिए जाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुफ्त हैं और बेरोजगारों को फ्री करियर ट्रेनिंग दी जाती है।

मिनिमम सैलरी और बेहतरीन सुविधाएं

स्विट्जरलैंड दुनिया की हैप्पीनेस इंडेक्स में हमेशा टॉप-5 देशों में रहता है। यहां का न्यूनतम वेतन 4,000 यूरो यानी करीब 4 लाख रुपये है। अगर कोई अपनी नौकरी खो देता है, तो उसे अंतिम सैलरी का 80% भत्ता मिलता है। साफ-सफाई और नियमों के मामले में भी ये देश बेहद सख्त है। सड़क पर कूड़ा फेंकने पर 10,000 यूरो तक का जुर्माना और सिगरेट फेंकने पर 300 यूरो का चालान है।

साफ-सुथरी व्यवस्था और कड़ा कानून

स्विट्जरलैंड की सरकार ने 19वीं सदी से ही समाज में नियम और व्यवस्था बनाने की दिशा में काम किया। आज ये देश अपनी स्वच्छता, सुरक्षित जीवन और बेहतरीन सरकारी सेवाओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां की नीतियाँ इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि कोई भी नागरिक आर्थिक तंगी या बेरोजगारी के कारण परेशान न हो।

क्यों हर कोई स्विट्जरलैंड जाने का सपना देखता है?

स्विट्जरलैंड में न सिर्फ गरीबी और बेघरपन का नामोनिशान नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छ वातावरण, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, उच्च वेतन और करियर सपोर्ट भी मिलता है। यही कारण है कि यह देश सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू में आदर्श माना जाता है।

विक्रम साराभाई और कमला चौधरी का वो रिश्ता जो मुकम्मल न होकर भी इतिहास बदल गया, जानिए क्या है IIM Ahemdabad के बनने की कहानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।