
इस वॉकिंग को शुरुआती लोगों और बुजुर्गों के लिए आसान माना जाता है। इसे करने के लिए किसी खास मशीन या जिम की जरूरत नहीं होती और इसे घर, पार्क या खुले स्थान पर अपनी सुविधा के हिसाब से किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति रोजाना की जिंदगी में हल्की फिजिकल एक्टिविटी करना चाहता है, तो यह वॉकिंग उसके लिए एक इजी और कम दबाव वाला तरीका हो सकती है।
ताई ची वॉकिंग सामान्य वॉकिंग से थोड़ी अलग होती है। इसमें धीरे-धीरे कदम बढ़ाने के साथ शरीर का बैलेंस बनाए रखने, सही पोस्चर रखने और सांसों पर ध्यान देने की कोशिश की जाती है। हर कदम सोच-समझकर और कंट्रोल के साथ लिया जाता है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों एक्टिव रहते हैं। इसे घर के अंदर या बाहर आसानी से किया जा सकता है और शुरुआती लोगों के लिए भी यह एक आसान लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज हो सकती है।
ताई ची वॉकिंग के फायदे-
1. जोड़ों पर कम दबाव
दौड़ने और कूदने जैसी एक्सरसाइज की तुलना में इसमें शरीर और जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है, इसलिए इसे हल्की एक्सरसाइज जैसे किया जा सकता है।
2. बैलेंस और बॉडी कंट्रोल बेहतर
धीरे-धीरे वजन एक पैर से दूसरे पैर पर डालने और सोच-समझकर कदम बढ़ाने से बैलेंस, पोस्चर और शरीर पर कंट्रोल बेहतर होता है।
3. कैलोरी बर्न और वेट मैनेजमेंट
ताई ची वॉकिंग के दौरान शरीर लगातार मूव करता है, जिससे कैलोरी खर्च होती है। इसे रेगुलर करने और बैलेंस्ड डाइट रखने से वेट मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
माइंड एक्टिव
ताई ची वॉकिंग में सिर्फ शरीर को चलाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि हर मूवमेंट पर ध्यान देना होता है। सांस, कदम, पोस्चर और शरीर के बैलेंस पर फोकस करने से यह एक तरह की माइंड-बॉडी एक्सरसाइज बन जाती है। रेगुलर प्रेक्टिस से बैलेंस, लचीलापन और चलने-फिरने की कैपेसिटी को बेहतर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, शांत तरीके से एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस कम करने और बेहतर नींद में भी मदद मिल सकती है।
इन गलतियों से बचें
ताई ची वॉकिंग खासकर शुरुआती लोगों, बुजुर्गों और कम असर वाली एक्सरसाइज पसंद करने वालों के लिए एक ऑप्शन हो सकती है। लेकिन वजन घटाने के लिए इसे कभी-कभार करने के बजाय रेगुलर करना जरूरी है। इसके साथ बैलेंस्ड डाइट, प्रोटीन और रोजाना की दूसरी फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देना चाहिए। शुरुआत हमेशा आसान मूवमेंट से करें और अपनी कैपेसिटी के हिसाब से धीरे-धीरे आगे बढ़ें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।