Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने बताई पिंपल्स की अनोखी दवा, आप भी अपना सकती हैं तमन्ना का ये खास नुस्खा !

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया जिन्हें उनके बेहतरीन फिल्मों के कारण और साथ ही स्किन और नेचुरल खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है, एक्ट्रेस हाल ही में सुर्खियों में आई न केवल अपनी फिल्मों की चर्चा को लेकर बल्कि एक बेहद अनोखे पिंपल ट्रीटमेंट के चलते भी। तमन्ना ने खुलकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अपनी राय रखी और साथ ही बताया कि कैसे वह घर में ही आसान और सीधे-साधे तरीके अपनाती हैं, जिसमें थूक से पिंपल ठीक करने वाला नुस्खा भी शामिल है।

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 15:48
Story continues below Advertisement
तमन्ना भाटिया जिन्हें उनके बेहतरीन फिल्मों के कारण और साथ ही स्किन और नेचुरल खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है, एक्ट्रेस हाल ही में सुर्खियों में आई न केवल अपनी फिल्मों की चर्चा को लेकर बल्कि एक बेहद अनोखे पिंपल ट्रीटमेंट के चलते भी।
तमन्ना भाटिया जिन्हें उनके बेहतरीन फिल्मों के कारण और साथ ही स्किन और नेचुरल खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है, एक्ट्रेस हाल ही में सुर्खियों में आई न केवल अपनी फिल्मों की चर्चा को लेकर बल्कि एक बेहद अनोखे पिंपल ट्रीटमेंट के चलते भी।

तमन्ना ने खुलकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अपनी राय रखी और साथ ही बताया कि कैसे वह घर में ही आसान और सीधे-साधे तरीके अपनाती हैं, जिसमें थूक से पिंपल ठीक करने वाला नुस्खा भी शामिल है।

तमन्ना मानती हैं कि जो लोग हमेशा कैमरे के सामने रहते हैं, उन पर सबसे ज्यादा जजमेंट होता है। लोग उनके हर फैसले को लेकर चर्चा करने लगते हैं, इसलिए ज्यादातर सेलेब्स अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर बात करने से बचते हैं।

तमन्ना ने बताया कि कई बार लोग मान लेते हैं कि सेलेब्स को कभी पिंपल्स या स्किन की समस्या नहीं होती, लेकिन यह गलतफहमी है। उन्होंने शेयर किया कि उनके पेट ने भी जब उन्हें बिना मेकअप और चेहरे पर पिंपल के साथ देखा तो हैरान रह गया।

उनकी राय में जब भी कोई स्टार अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में खुलकर बात करता है, तो लोगों की टिप्पणियों का शिकार बन जाता है। खासकर बोटोक्स या सर्जरी जैसी चीजें शेयर करने से लोग डरते हैं।

तमन्ना का मानना है कि आजकल की जेनरेशन यानी जेन जी बच्चे अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बारे में ज्यादा खुले हैं, लेकिन फिल्मी सितारे अभी भी जांची-परखी नजरों से घबराते हैं।

तमन्ना ने इसके साथ ही ये भी खुलासा किया कि जब उन्हें मुंहासे यानी पिंपल्स होते हैं, तो वे डॉक्टरों या महंगे ट्रीटमेंट्स के बजाय होममेड तरीका जरूर अपनाती हैं।

उन्होंने बड़ा स्पष्ट कहा कि 'मेरा पिंपल हैक है थूक, यानी सुबह का पहला थूक, ब्रश करने से पहले। इससे पिंपल्स सूख जाते हैं।' उनका मानना है, सही स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, बल्कि अपने शरीर और फूड एलर्जी को समझना जरूरी है। खुद तमन्ना को ग्लूटेन और डेयरी एलर्जी का काफी बाद में पता चला था।

तमन्ना कहती हैं कि उनकी स्किन हेल्दी खासकर तब होती है, जब वह डाइट में ध्यान रखती हैं। उन्होंने बताया, जैसे ही ग्लूटेन-फ्री या डेयरी-फ्री आहार लिया, उनकी त्वचा प्राकृतिक रूप से निखर उठी।

24-25 साल की उम्र से ही उन्होंने सक्रीय रूप से अच्छी स्किनकेयर शुरू की थी। वो मानती हैं कि हर किसी को सिंपल और समय पर स्किनकेयर करना चाहिए, न कि ट्रेंड्स के पीछे भागना चाहिए।

Story continues below Advertisement