दांत का दर्द नाम के विपरीत कभी-कभी बहुत असहनीय हो जाता है। यह इतना तेज होता है कि खाना-पीना मुश्किल लगने लगता है। बोलना, हंसना और यहां तक कि सामान्य काम करना भी कठिन हो जाता है। दर्द अक्सर चेहरे, जबड़े, कान और सिर तक फैल जाता है। दांत में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। ये दांत के अंदर संक्रमण, मसूड़ों की सूजन या दाढ़ में समस्या के कारण हो सकता है। कभी-कभी ये अचानक शुरू हो जाता है और ज्यादा परेशान करता है। ऐसे समय में तुरंत राहत पाना जरूरी हो जाता है।
घर में कुछ आसान उपायों से दर्द को कम किया जा सकता है। नमक वाला गरारा, लौंग या हल्दी का इस्तेमाल, और आइस पैक जैसे उपाय तुरंत आराम देते हैं। ये सरल उपाय हर घर में आसानी से किए जा सकते हैं।
1. नमक वाले पानी से गरारे
गरम पानी में आधा छोटा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 3-4 बार गरारे करें। 30-60 सेकंड तक दर्द वाले हिस्से पर घुमाएँ और थूक दें। नमक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, जो बैक्टीरिया मारकर मसूड़ों की सूजन को कम करता है और तुरंत आराम दिलाता है।
लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जो दर्द और सूजन दोनों को कम करता है। एक या दो लौंग दर्द वाले दांत के पास रखें या रुई को लौंग के तेल में डुबाकर मसूड़ों पर लगाएं। ये उपाय तुरंत दर्द में राहत देता है।
अगर दांत के आसपास सूजन है, तो बर्फ के टुकड़े को साफ कपड़े में लपेटकर गाल पर 15-20 मिनट लगाएँ। इसे हर कुछ घंटों में दोहराया जा सकता है। ठंडक नसों को शांत कर दर्द और सूजन कम करती है।
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो सूजन और बैक्टीरिया से लड़ता है। हल्दी पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और मसूड़ों पर 5-10 मिनट लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
प्याज में प्राकृतिक रोगाणुरोधी और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। छोटा टुकड़ा काटकर दर्द वाले दांत के पास रखें और हल्के हाथों से दबाएं। इसका रस प्रभावित हिस्से पर धीरे-धीरे लगाएं और कुछ देर बाद धो लें।
तेज पान में दर्द निवारक और जीवाणुरोधी गुण मौजूद हैं। 4-5 पत्ते को एक कप पानी में 10 मिनट उबालें, ठंडा करके छान लें और दिन में 2-3 बार गरारे करें। ये मसूड़ों और दांतों को तुरंत आराम पहुंचाता है।
दांत दर्द की समस्या से बचने के लिए नियमित ब्रश, फ्लॉस और गर्म-ठंडे पानी से कुल्ला जरूरी है। साथ ही मीठा कम खाने और समय पर डेंटिस्ट से चेकअप करवाने से संक्रमण और सूजन से बचा जा सकता है।